भावुक अश्विनी लोहानी ने कहा- स्वामित्व बदलने के बावजूद बनी रहेगी एयर इंडिया की पहचान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 13, 2020

मुंबई। राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया के प्रमुख अश्विनी लोहानी ने कहा है कि स्वामित्व में बदलाव के बाद भी एयरलाइन की अलग पहचान बनी रहेगी। लोहानी ने यहां पांच दिन की प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि एयरलाइन अब भी शानदार संगठन है। इस प्रदर्शनी का आयोजन पर्यावरण एवं संस्कृति सोसायटी ने एयर इंडिया के सहयोग से किया। प्रदर्शनी में एयरलाइन की बरसों में बनी व्यापक सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया गया है। 

भावुक लोहानी ने एयर इंडिया के मौजूदा निजीकरण की प्रक्रिया की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘मैं रेलवे से इसमें आया हूं। इन लोगों ने कंपनी में बरसों काम किया है। प्रदर्शनी देखकर मैं भावुक हो गया। मैं अंदाजा लगा सकता हूं कि इन लोगों को कैसा लग रहा होगा।’’भारी घाटे में पहुंच चुकी एयर इंडिया की शुरुआत दिवंगत जे आर डी टाटा ने की थी। 

लोहानी ने कहा कि एयरलाइन की ऐसी विरासत है जिसकी तुलना नहीं हो सकती। एयरलाइन के स्वामित्व में बदलाव के बाद भी एयरलाइन की यह विरासत कायम रहेगी। उन्होंने कहा, ‘‘संगठन के रूप में एयर इंडिया अब भी काफी मजबूत और शानदार हैं। तमाम प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद हम दक्षता से परिचालन कर रहे हैं। जब भी देश को जरूरत महसूस हुई एयर इंडिया मौजूद रही। यह सिर्फ एयर इंडिया थी जो चीन के वुहान में कोरोना वायरस के बीच फंसे भारतीयों को वापस लेकर आई।’’ 

इसे भी पढ़ें: एअर इंडिया में अपनी शत प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, बोली नियमों को सरल बनाया

यह पूछे जाने पर कि ऐसे समय जबकि एयर इंडिया के निजीकरण की बात हो रही है, इस तरह की प्रदर्शनी के आयोजन की क्या वजह है। इस पर लोहानी ने कहा, ‘‘इसका प्रदर्शनी से लेना देना नहीं है। सोसायटी की सचिव मीरा दास ने इस विचार के साथ हमसे संपर्क किया। हमने उनको समर्थन देने का फैसला किया।’’सरकार ने एयर इंडिया में अपनी शत प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है। सरकार भारी घाटे में चल रही एयर इंडिया से बाहर निकलना चाहती है। इसके विनिवेश के लिये सरकार ने रुचि पत्र आमंत्रित किया है। 

प्रमुख खबरें

Janaki Stotram के हैं चमत्कारिक Benefits, पाठ से मिलेगा अखंड सौभाग्य और Life में Success

Twisha Sharma Death | 30 हजार का इनामी पति समर्थ सिंह भोपाल लाया गया, रिमांड की अपील करेगी पुलिस, AIIMS की टीम करेगी दोबारा पोस्टमार्टम

Prabhasakshi NewsRoom: Punjab में AAP ने Rajya Sabha सीटों का सौदा किया, सारा माल लाला तक पहुँचाया गयाः Harbhajan Singh

Cooler में मटका रखने से मिलेगी AC जैसी ठंडक? जानें इस Viral Hack का पूरा Fact Check