LG की रुकावटों के बावजूद हमने किए बहुत काम, केजरीवाल बोले- मेरे को तो मिलना चाहिए नोबेल प्राइज

By अंकित सिंह | Jul 09, 2025

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह कहकर एक नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है कि वे शासन और प्रशासन के लिए नोबेल पुरस्कार के हकदार हैं। पंजाब के मोहाली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि जब तक हमारी सरकार दिल्ली में सत्ता में थी, तब तक हमें काम करने की अनुमति नहीं दी गई, फिर भी हमने काम किया। मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान मैंने दिल्ली में जितना काम किया है, उसके लिए मुझे शासन और प्रशासन का नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए।

केजरीवाल ने कहा कि 26 नवंबर 2012 को जब आम आदमी पार्टी का रजिस्ट्रेशन हुआ तो सभी मीडिया वालों ने कहा कि इनकी जमानत ज़ब्त हो जाएगी। लेकिन एक साल बाद चुनाव में 28 सीट आई और हमारी सरकार बन गई। 49 दिन की सरकार में हमने कुछ तो क्रांतिकारी काम किए थे। जब देश में मोदी जी की आंधी चल रही थी और वो सभी चुनाव जीत रहे थे तब हमने फिर से दिल्ली के चुनाव में 67 सीट लेकर सरकार बनाई।

इसे भी पढ़ें: Special Ops 2 से लेकर Aap Jaisa Koi तक, जुलाई के दूसरे हफ़्ते की OTT रिलीज़ पर एक नज़र

उन्होंने कहा कि हमने 49 दिन की सरकार में कुछ तो करिश्मा किया था जो 67 सीट लेकर मोदी जी का अश्वमेध का रथ रोक दिया था। 5 साल सरकार चलाने के बाद फिर से 62 Seats के साथ सरकार बनाई। हमने जो भी किया उसे जैस्मिन शाह जी ने अपनी किताब ‘केजरीवाल मॉडल' में उतारा है। उन्होंने कहा कि मैंने और मनीष जी ने 10 साल झुग्गियों में काम किया था। वहाँ स्कूलों के बुरे हाल थे। अस्पताल बदहाल थे। बिजली और पानी नहीं आता था लेकिन बिल हज़ारों में आते थे। इसलिए हमने तय किया कि 200 यूनिट बिजली और 20,000 लीटर पानी मुफ्त देंगे जो जनता की बुनियादी जरूरत है।

प्रमुख खबरें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार