मेरठ में भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन के बावजूद प्रयाशियों को अंदर बांटे सिंबल

By राजीव शर्मा | Jan 18, 2022

भाजपा में जहां एक तरफ सिवालखास, मेरठ शहर के प्रत्याशियों को लेकर कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं, सोमवार को क्षेत्रीय कार्यालय में भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल की ओर से पार्टी प्रत्याशियों को सिंबल जारी कर दिए गए। कार्यालय के बाहर प्रदर्शन चल रहा था। अंदर प्रत्याशियों को सिंबल दिए जाते रहे।

वही  दूसरी तरफ सिवालखास को लेकर लगातार दूसरे दिन सोमवार को बागपत रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में लोगों का प्रदर्शन जारी रहा। सिवालखास क्षेत्र के कई गांवों के लोगों ने क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया। विरोध करने वाले उपेन्द्र सिंह का कहना है कि बाहर से आयातित प्रत्याशी सिवालखास के लोगों को मंजूर नहीं है। प्रदर्शन, हंगामे की स्थिति पर कार्यालय के अंदर से क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल बजरंगी को वार्ता के लिए भेजा गया। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लेकर नेतृत्व को अवगत कराने की बात कही। प्रदर्शन करने वालों ने कहा कि यदि क्षेत्र स्तर पर कार्रवाई न हुई तो लखनऊ जाकर विरोध दर्ज कराएंगे।

प्रमुख खबरें

Golmaal 5 Release Date: हंसी का महा-हंगामा! रोहित शेट्टी और अजय देवगन की गोलमाल 5 की आधिकारिक रिलीज़ डेट का ऐलान

Samrat Choudhary ने Bihar Flood पीड़ितों के लिए एक महीने का वेतन दान किया

कहां पर रखा है मिसाइलों का जखीरा ये इजरायल को बताया, मोसाद के जासूस को ईरान ने फांसी पर लटकाया

Nandigram Bypoll: कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर Pawan Khera का भाजपा पर वार