वाराणसी दौरे से पहले पीएम मोदी से साझा किया विवरण, 1,500 करोड़ के विकास कार्य परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2021

नयी दिल्ली। वाराणसी के दौरे से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कई परियोजनाओं का विवरण साझा किया, जिनका वह वहां उद्घाटन करेंगे और कहा कि उनकी सरकार का दृष्टिकोण आने वाली पीढ़ियों के लिए शहर में गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे का निर्माण करना है। अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के दौरान मोदी 1,500 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से काशी और पूर्वांचल के लोगों के लिए ‘‘जीवन की सुगमता’’ को और बढ़ावा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: भारत और अमेरिका ने नेपाल का प्रधानमंत्री नियुक्त किए जाने पर शेर बहादुर देउबा को बधाई दी

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे वाराणसी में एक सम्मेलन केंद्र रुद्राक्ष का उद्घाटन करते हुए खुशी होगी। जापान की सहायता से निर्मित, यह अत्याधुनिक केंद्र वाराणसी को सम्मेलनों के लिए एक आकर्षक गंतव्य बना देगा और इस प्रकार शहर अधिक पर्यटकों और व्यापारियों को आकर्षित करेगा।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘वाराणसी में जिन प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा, उनमें गोदौलिया में बहु-स्तरीय पार्किंग, पर्यटन विकास के लिए रो-रो जहाज और वाराणसी-गाजीपुर राजमार्ग पर तीन लेन का फ्लाईओवर शामिल है।

प्रमुख खबरें

Kochi में स्पा में नौकरी के बहाने सामूहिक दुष्कर्म, मंत्री Bindu Krishna ने पीड़िता को दिया न्याय का भरोसा

CEC के खिलाफ प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए

ठाणे पुलिस ने Pradeep Purnekar मर्डर केस में यूपी कोर्ट से दो संदिग्धों का Transit Remand मांगा

Sonam Wangchuk ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की निंदा की, दी भूख हड़ताल की चेतावनी