प्रियंका गांधी को हिरासत में लेना लोकतंत्र की हत्या- कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता बोले- प्रियंका के संघर्ष में पूरा देश साथ

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 04, 2021

धर्मशाला।  उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में किसानों की हत्या के खिलाफ संघर्ष कर रही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को भाजपा सरकार द्वारा हिरासत में लेना लोकतंत्र की हत्या है।  यह बात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता दीपक शर्मा ने आज  कही।

इसे भी पढ़ें: विक्रमादित्य सिंह ने कहा भाजपा के आईटी सेल उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया , कांग्रेस पार्टी हमेशा से कर्मचारी हितैशी रही है

 

उन्होंने कहा कि किसानों की हत्या में आरोपित भाजपा के केंद्रीय मंत्री और उनके बेटे को तो सरकार ने खुला छोड़ रखा है।उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई लेकिन किसानों के समर्थन में आवाज़ उठाने वाली प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया गया है।यह तानाशाही है और लोकतंत्र की हत्या है।

 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस जिस मर्ज़ी मुद्दे पर चुनाव लड़ना चाहे वो लड़ सकती है, हम केंद्र व प्रदेश की उपलब्धियों पर चुनाव लड़ेंगे : जयराम , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप दिल्ली रवाना

 

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि लखीमपुर में जिस तरह से नौ किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ा कर निर्मम हत्या की गई है और इस घटना के खिलाफ एक भी भाजपा के नेता ने शोक व्यक्त नहीं किया उससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है।दीपक शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकारें तानाशाही और गुंडागर्दी पर उतर आई हैं।हरियाणा के मुख्यमंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं को लाठी लेकर हिंसा करने की सलाह दे रहे हैं। यह स्थिति चिंताजनक है।

 

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने विधायक विक्रमादित्य सिंह की बयानबाजी के शिक्षकों का अपमान बताया , कर्ण नंदा बोले माफी मांगे

 

दीपक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के संघर्ष में पूरा देश साथ खड़ा है।कांग्रेस पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ता भाजपा की इस धक्केशाही के खिलाफ संघर्ष करेगा और किसानों-मजदूरों-गरीबों, मध्यमवर्गीय लोगों की आवाज़ को दबने नहीं देगा।उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के संघर्ष से भाजपा सरकारें डरने लगी हैं और उनको रोकने के लिए लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू हैं।भाजपा सरकारों के इस लोकतंत्र विरोध रवैये की कांग्रेस पार्टी कड़ी निंदा करती है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी