चीन की नेपाल पर बुरी नजर! श्रीलंका दौरा रोक पीएम मोदी से मिलने भारत आ रहे देउबा

By अभिनय आकाश | Mar 26, 2022

नेपाल में हाल कि दिनों में घटे घटनाक्रम से चीन बौखला गया है और इस बौखलाहट में चीन नेपाल की सियासत में बड़ा खेल खेलने वाला है। जिसका ताल्लुक नेपाल से तो होगा ही पर साथ ही साथ अमेरिका और भारत के साथ संबंधों पर भी असर डालेगा। फिलहाल इसकी शुरुआत हाल में हो रहे और होने जा रहे दौरों से शुरू हो चुकी है। अमेरिकी एजेंसी मिलेनियम चैलेंज कॉपरेशन को नेपाल द्वारा दी गई मंजूरी के बाद से चीन की तरफ से नेपाल पर एक्शन शुरू हो गया है। जिसमें कई दौरे होने हैं। चीन के विदेश मंत्री वांग यी नेपाल पहुंचेंगे। वहीं चीनी विदेश मंत्री के नेपाल दौरे के बाद प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा तीन दिन की भारत यात्रा पर आ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: भारत को सीमा मुद्दे पर मतभेदों को द्विपक्षीय संबंधों में ‘यथोचित स्थान’ पर रखना चाहिए: वांग

श्रीलंका दौरा रोक कर भारत की यात्रा पर देउबा 

गौरतलब है कि अमेरिकी प्रोजेक्ट को मंजूरी के बाद से नेपाल पर चीन का एक्शन शुरू हो गया। नेपाल के चीन समर्थित लोगों में इसको लेकर नाराजगी भी है। वामपंथी पार्टियां देउबा सरकार का विरोध करती दिखीं। देउबा श्रीलंका का दौरा रोक कर भारत के दौरे पर आ रहे हैं।  

 बता दें कि इससे पहले जनवरी में, देउबा गुजरात में एक व्यापार शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत की यात्रा करने वाले थे। लेकिन कोविड -19 महामारी की तीसरी लहर के मद्देनजर शिखर सम्मेलन स्थगित होने के बाद यात्रा रद्द कर दी गई थी। हालांकि, देउबा और मोदी पिछले साल नवंबर में संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन से इतर ग्लासगो में मिले थे। अधिकारियों ने कहा कि सीमा पार रेलवे सहित नेपाल और भारत के बीच कुछ समझौते होने की संभावना है, जो कुछ समय से चर्चा में हैं। 

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत