भव्य तरीके से मनाया जाएगी देव दीपावली, जलाए जाएंगे 15 लाख दिए

By आरती पांडेय | Nov 16, 2021

वाराणसी। कार्तिक मास के अंत मे पूर्णिमा के दिन काशी के 84 घाटों को दीपों से दुल्हन की तरह सजाया जाता है। यह विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली की छटा को देखने के लिए देश के कोने कोने से ही नही अपितु विदेशों से भी लोगो का आना शुरू हो गया है। धर्म की नगरी काशी नगरी में देवताओं की दीपावली से पहले मां गंगा की पूरी विधि विधान से विश्वप्रसिद्ध आरती की जाती है। हर साल देव दीपावली के अवसर पर मां गंगा के तट पर अलौकिक आरती और उसके बाद दीपो से टिमटिमाते घाटों पर आतिशबाजी का नाजारा देखने को मिलता है। यह नजारा इतना मनोहर होता है कि इसको देखने भर मात्र से लगता है। सारे देवी देवता काशी की धरती पर उतर आए हो। 

इसके साथ ही गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांक ने देव दीपावली मनाए जाने के पीछे का कारण बताते हुए एक कहानी बताई कि भगवान शिव ने जब त्रिपुरासुर का वध किया था , तब सारे देवी देवताओं ने त्रिपुरसुर के वध होने की खुशी में ढेर सारे दिप जलाए थे । तभी से यह देव दीपावली मनाया जाने लगा। इसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि पिछले साल कोरोना वायरस जैसी भारी महामारी के कारण देव दीपावली को भव्य तरीके से नही कर पाए थे और काफी रूखी सुखी एवं साधारण तरीके से मनाया गया था। लेकिन इस वर्ष देवदीपवली बहुत ही भव्य तरीके से मनाई जाएगी । 

इसे भी पढ़ें: बंगाल में काली पूजा-दिवाली की धूम, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं 

जिसके लिए तैयारियां भी काफी दिनों पहले से ही शुरू कर दी गयी है।और इस बार देव दीपावली कई नए तरीके से मनाई जाएगी। जहां भगवती मां गंगा की 21 महा आरती होगी उसमे 42 देव कन्नाए रहेगी और इंडिया गेट की अनुकृति बनाई जाएगी। इसके साथ ही तीनो सेना यानी जल सेना , थल सेना , वायु सेना के वरिष्ठ प्रतिनिधि उपस्तिथि होंगे। वहीं देव दीपावली के सारे कार्यक्रम शहीदों के सम्मान एवं उनकी याद में सारे कार्यक्रम मनाया जाएगा। इसके साथ ही पिछले साल कोरोना महामारी के कारणवश देव दीपावली की जो हर साल भव्यता रहती थी वो पिछले साल नहीं हो पाई थी। इस वजह से इस बार हमारी पूरी कोशिश है कि इस साल फूल, दीपक , लाइट से भव्य तरीके से दशाश्वमेध घाट, अस्सी घाट, हरिश्चंद्र घाट, शीतला घाट समेत 84 घाटों को दीपों से सजाया जाए और भव्य तरीके से देव दीपावली मनाई जाए।

प्रमुख खबरें

Shamar Joseph का पंजा, Rutherford की फिफ्टी, West Indies ने श्रीलंका से 2-1 से जीती T20 सीरीज

Mercedes S-Class Hybrid की भारत में धमाकेदार एंट्री, कीमत 2.20 करोड़, जानें दमदार Features

Salesforce ने खेला AI पर बड़ा दांव, Fin के अधिग्रहण से Agentforce Platform होगा और भी स्मार्ट।

England vs New Zealand: जोफ्रा आर्चर की वापसी से मजबूत हुई टीम, दो खिलाड़ी करेंगे Test डेब्यू