Sikkim में अचानक आई बाढ़ से तबाही, लोगों की मौत दुखद : राष्ट्रपति मुर्मू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2023

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि सिक्किम की ल्होनक झील पर बादल फटने के कारण अचानक आई बाढ़ से हुई तबाही और लोगों की मौत दुखद है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि बाढ़ से सेना के कुछ प्रतिष्ठानों को भी व्यापक नुकसान पहुंचा है और सेना के जवान लापता हो गए।

राष्ट्रपति ने कहा, मैं सभी लापता लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करती हूं। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर बादल फटने से तीस्ता नदी घाटी में अचानक बाढ़ आ गई, जिसमें कम से कम दस लोगों की मौत हो गई और 22 सैन्यकर्मी सहित 80 लोग लापता हो गए।

मुर्मू ने कहा, सिक्किम की ल्होनक झील में बादल फटने के कारण लाचेन घाटी में अचानक आई बाढ़ के कारण हुई तबाही और जानमाल की हानि दुखद है।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात से शांति की उम्मीद, यूक्रेन युद्ध पर निर्णायक बातचीत की तैयारी

कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में उतारेगी सरकार, पारदर्शिता पर जोर

IPO की तैयारी में Zepto, 10 मिनट डिलीवरी का स्टार्टअप बड़े दांव के लिए तैयार, शेयर बाजार में खलबली!