कर्नाटक HC में आज की सुनवाई खत्म, हिजाब के समर्थन में कोर्ट में पेश हुए वकील देवदत्त कामत का क्या है कांग्रेस कनेक्शन?

By अभिनय आकाश | Feb 08, 2022

कर्नाटक के कॉलेज कैंपस में हिजाब और भगवा शॉल पहनने के मामले को लेकर हाईकोर्ट में आज की सुनवाई खत्म हो गई। मामले पर लंबी सुनवाई के बाद हाई कोर्ट बुधवार को दोपहर ढाई बजे से फिर इस केस पर सुनवाई करेगा। कर्नाटक के शैक्षणिक संस्थानों में बुर्के में एंट्री दिए जाने के समर्थन में चल रहे विरोध प्रदर्शन के कारण मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सभी कॉलेजों और हाई स्कूलों को बंद करने का ऐलान किया है। वहीं मामले में आज हाई कोर्ट की तरफ से भी छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की है। कोर्ट ने कहा है कि टीवी पर नारेबाजी और हिंसा की खबरें देखने से मन में बेचैनी हो जाती है। सड़कों पर आकर आंदोलन करना, नारेबाजी करना छात्रों पर हमला करना अच्छी चीजें नहीं है। 

कोर्ट में याचिकाकर्ता की ओर से वकील देवदत्त कामत पेश हुए। उन्होंने कोर्ट नें कहा कि कुरान में हिजाब पहनने को आवश्यक धार्मिक परंपरा बताया गआ है। कामत ने अदालत में सुप्रीम कोर्ट के पुट्टास्वामी जजमेंट का भी जिक्र करते हुए कहा कि हिजाब पहनना संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत निजता का अधिकार है। ऐसे में छात्राओं को हिजाब पहनने से नहीं रोका जाना चाहिए।

 कांग्रेस के नेता हैं देवदत्त कामत!

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स सवाल कर रहे थे कि कांग्रेस पार्टी हिजाब के इस्तेमाल को क्यों प्रोत्साहित कर रही है। कुछ अन्य लोगों ने बताया कि कैसे कामत को हाल ही में उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस कानूनी समन्वय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि याचिकाकर्ता की ओर से हिजाब के समर्थन में पेश हुए वकील देवदत्त कामत कांग्रेस के सदस्य हैं। हाल ही में देवदत्त कामत को यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस कानूनी समन्वय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। । देवदत्त कामत सुशांत सिंह राजपूत मामले में मीडिया ट्रायल में मुंबई पुलिस के वकील थे। वह अर्नब गोस्वामी और रिपब्लिक टीवी के खिलाफ टीआरपी मामले में मुंबई पुलिस के वकील भी थे।  वह महाराष्ट्र सरकार गठन मामले में कांग्रेस, शिवसेना और राकांपा के वकील भी थे।

प्रमुख खबरें

T20 में Team India की हार पर मांजरेकर ने उठाए सवाल, कहा- IPL देखकर खिलाड़ियों का चयन मत करो

Gorakhpur से CM Yogi का बड़ा ऐलान, UP में 35 करोड़ पौधों का Mega Plantation Drive शुरू

World Cup: एक्स्ट्रा टाइम में Alvarez और Martinez का कमाल, स्विट्जरलैंड को हराकर Argentina सेमीफाइनल में

World Cup: Embolo के Red Card पर भड़के Swiss कोच, बोले- इस नियम ने हमारा खेल बर्बाद कर दिया