T20 में Team India की हार पर मांजरेकर ने उठाए सवाल, कहा- IPL देखकर खिलाड़ियों का चयन मत करो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2026

 भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने ब्रिटेन के दौरे में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में मिली हार के लिए खिलाड़ियों को दोष देने के बजाय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से जुड़ी समस्याओं को दूर करने का आग्रह किया और कहा कि टीम का चयन आईपीएल के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए। मौजूदा चैंपियन भारत के लिए यह दौरा निराशाजनक रहा। आयरलैंड से 0-2 से हारने के बाद उसे पांच मैचों की टी20 श्रृंखला में इंग्लैंड के हाथों 0-4 से करारी हार का सामना करना पड़ा।

उन्हें ऐसे बल्लेबाजों की पहचान करके उन्हें ही भारत के लिए चुनना चाहिए। भारत को अब टी20 क्रिकेट में अपने अधिकतर मैच विदेशों में खेलने हैं। अब घरेलू क्रिकेट का मजा खत्म हो चुका है।’’ आईपीएल की अक्सर इस बात के लिए आलोचना की जाती रही है कि उसमें बल्लेबाजों के लिए अनुकूल पिचें तैयार की जाती हैंजिससे ‘पावर-हिटिंग’ को बढ़ावा मिलता है। इसके अलावा आईपीएल में बाउंड्री भी छोटी होती हैं। ‘इंपैक्ट प्लेयर’ के नियम ने भी खेल को बल्लेबाजों के लिए अधिक अनुकूल बना दिया है।

प्रमुख खबरें

Nepal Flash Flood में 100 लोगों की मौत, 133 भारतीयों समेत 750 लापता

Nepal में आए Flash Flood से 160 लोगों की मौत, 133 भारतीयों समेत 750 से अधिक लापता

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी