शिवकुमार को जमानत मिलने पर कर्नाटक में दीवाली जैसा जश्न, नेताओं ने बांटी मिठाइयां

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2019

बेंगलुरु। पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और सिद्धरमैया ने कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार को धन शोधन के एक मामले में जमानत देने के दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है। शिवकुमार को जमानत मिलने की खबर अदालत से बाहर आने के बाद उनके समर्थकों और कांग्रेस कार्यक्रताओं ने पटाखे जलाए।

इसके अलावा रामनगर, बेलगावी, तुमकुरू, कनकपुरा, मांड्या और नेता के आवास के निकट मिठाइयां बंटवाई। गौड़ा ने ट्वीट किया कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने डी के शिवकुमार को जमानत देकर आम लोगों का विश्वास न्यायिक प्रणाली में बढ़ाया है। मैं अदालत के फैसले का स्वागत करता हूं। कई बार विधायक रहे शिवकुमार को तीन सितंबर को प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया था। सिद्धरमैया ने बगलकोट में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ उच्च न्यायालय से जमानत मिलना एक अच्छी खबर है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि शिवकुमार को राजनीति की वजह से निशाना बनाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: सिद्धरमैया ने सावरकर के बजाय लिंगायत संत शिवकुमार स्वामीजी को भारत रत्न देने का दिया सुझाव

सिद्धरमैया ने कहा कि उन्हें (ईडी) जांच करने दें, लेकिन जांच के दौरान जेल भेजना सही नहीं है। दोषी साबित होने के बाद ही किसी को जेल भेजा जा सकता है, लेकिन जांच के दौरान ही जेल भेजना सही नहीं है। प्रतिशोध की राजनीति सही चीज नहीं है। शिवकुमार न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद हैं। कुमारस्वामी ने ट्वीट किया कि डीके शिवकुमार को दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा जमानत मिलना खुशी की बात है। सोमवार को मैंने शिवकुमार से मुलाकात की और उनका उत्साह बढ़ाने की कोशिश करने के साथ ही जमानत मिलने की उम्मीद जताई थी।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा