NITI Aayog Meeting: 2047 में विकसित भारत हर भारतीय की महत्वाकांक्षा, नीति आयोग की बैठक में बोले पीएम मोदी

By अभिनय आकाश | Jul 27, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नीति आयोग की नौवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में बोलते हुए कहा कि सभी राज्यों के संयुक्त प्रयासों से 'विकसित भारत 2047' का सपना हासिल किया जा सकता है। पीएम मोदी ने कहा कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हमने 100 साल में एक बार आने वाली महामारी को हरा दिया है। हमारे लोग उत्साह और आत्मविश्वास से भरे हैं। हम सभी के संयुक्त प्रयास से विकसित भारत 2047 के अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं। राज्य विकसित राज्य बनाएंगे। बैठक के बाद नीति आयोग द्वारा साझा किए गए एक बयान के अनुसार, उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 हर भारतीय की महत्वाकांक्षा है। राज्य इस लक्ष्य को हासिल करने में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं क्योंकि वे लोगों से सीधे जुड़े हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: ‘विकसित भारत@2047’ के संकल्प को साकार करने के लिए गुजरात पूरी तरह से, Niti Aayog की बैठक में बोले भूपेंद्र पटेल

विशेष रूप से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जो एनडीए के सहयोगी हैं, और कई विपक्षी मुख्यमंत्री शनिवार को बैठक में शामिल नहीं हुए। हालांकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बैठक में शामिल हुईं, लेकिन वह यह आरोप लगाते हुए बाहर चली गईं कि जब उन्होंने पश्चिम बंगाल को केंद्रीय निधि से वंचित किए जाने का मुद्दा उठाया तो उनका माइक म्यूट कर दिया गया था। लेकिन, सरकारी सूत्रों ने उनके दावे का खंडन करते हुए कहा कि उनके बोलने का समय समाप्त हो गया था और उनकी बारी दोपहर के भोजन के बाद आती।

प्रमुख खबरें

Avenue Supermarts की स्टैंडअलोन आय Q2 में 18.4% बढ़कर 19,206 करोड़ रुपये हुई

Assam NRC डेटा ट्रांसफर न होने से 19.07 लाख लोगों की Rejection Slips अटकीं, RGI ने दी जानकारी

Power Bank की गलत स्टोरेज और चार्जिंग से हो सकता है Battery Blast, बरतें ये जरूरी सावधानियां

VCK प्रमुख Thirumavalavan ने मांगा CEC का इस्तीफा, BJP से मिलीभगत का लगाया आरोप