दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय बोले, प्रकृति की कीमत पर विकास नहीं होना चाहिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने पर्यावरण कानूनों को अपराध की श्रेणी से बाहर करने के केंद्र के प्रस्ताव पर कहा है कि प्रकृति की कीमत पर विकास नहीं होना चाहिए और दोनों के बीच संतुलन बनाने की सख्त जरूरत है। राय ने कहा कि जिन देशों ने विकास के नाम पर प्रकृति को नुकसान पहुंचाया है वे आज परिणाम भुगत रहे हैं। राय ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘संतुलित विकास की सख्त जरूरत है। विकास प्रकृति की कीमत पर नहीं होना चाहिए। आप प्रकृति की रक्षा करने वाले कानूनों के प्रभाव को खत्म कर रहे हैं। कल जब प्रकृति आप पर पलटवार करेगी तो कुछ भी आपको नहीं बचाएगा।’’

इसे भी पढ़ें: कचरा गाड़ी में मिलीं पीएम मोदी और सीएम योगी की तस्वीरें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, सफाईकर्मी बर्खास्त

यहां ओखला ‘वेस्ट-टू-एनर्जी’ प्लांट के विस्तार का विरोध कर रहे निवासियों पर राय ने कहा, ‘‘संयंत्र कचरे को शोधित करने के लिए लगाया गया था। क्या होगा अगर संयंत्र ही आसपास रहने वाले लोगों के जीवन के लिए खतरा बन जाए? उपलब्ध अन्य विकल्पों को देखने की जरूरत है।’’ कई ‘रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन’ के निवासियों ने पूर्व में उपराज्यपाल वी के सक्सेना को पत्र लिखकर आवासीय क्षेत्रों के बीच स्थित संयंत्र के विस्तार के प्रस्ताव का विरोध किया था। संयंत्र को बंद करने या अन्य जगह स्थानांतरित करने की मांग को लेकर निवासी 12 वर्षों से अधिक समय से कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।

राय ने कहा कि उच्चतम न्यायालय, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के कई निर्देशों के बावजूद दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की समस्या बनी हुई है क्योंकि पड़ोसी राज्य क्रियान्वयन के प्रति गंभीर नहीं हैं। मंत्री ने यह भी कहा कि इस क्षेत्र में वायु प्रदूषण के मुद्दे को केवल राज्य के पर्यावरण मंत्रियों की एक समिति के माध्यम से हल किया जा सकता है, जिसे हर महीने एक बार बैठक करनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Sri Lanka: Easter Attack मामले में 15 दोषियों को 220-220 साल की बामशक्कत कैद

Purvanchal के जिलों में विकास के लिए World Bank संग शुरू होगी 2500 करोड़ की UP EDGE परियोजना

Allahabad High Court: कर्मचारियों को Santa Claus की टोपी पहनने के लिए बाध्य करना गलत

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद