Devendra Fadnavis का विपक्ष पर तीखा हमला, Congress ने आपातकाल में की थी ‘संविधान चोरी’

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 01, 2026

मुंबई, एक नवंबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने विपक्ष पर ‘वोट चोरी’ के उसके आरोपों को लेकर रविवार को पलटवार करते हुए कांग्रेस पर आपातकाल के दौरान ‘संविधान चोरी’ करने और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश का आरोप लगाया। फडणवीस ने ठाणे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ’ मार्च को संबोधित करते हुए दावा किया कि देश में अराजकता फैलाने की कोशिशों के तहत अंतरराष्ट्रीय ताकतों और सोशल मीडिया एल्गोरिदम का इस्तेमाल गलत सूचनाएं फैलाने और देश को अस्थिर करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग ‘वोट चोरी’ का शोर मचाते हैं, उन्होंने खुद ‘संविधान की चोरी’ की है।

उन्होंने कहा कि 1977 में जनता पार्टी के सत्ता में आने के बाद ही ऐसे और संशोधन पारित किए गए जिनसे ये सुरक्षा उपाय बहाल हुए और यह सुनिश्चित हुआ कि प्रधानमंत्री भी संविधान के दायरे में रहें। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का हवाला देते हुए फडणवीस ने कहा कि मौलिक अधिकार संविधान की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता हैं क्योंकि वे अंतिम व्यक्ति तक समानता, सामाजिक सद्भाव और न्याय सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष मतदाता सूचियों से अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के नाम हटाए जाने को लेकर विशेष रूप से चिंतित है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम मतदाता सूचियों से आखिरी बांग्लादेशी घुसपैठिए का नाम हटाए जाने तक अपना संघर्ष जारी रखेंगे। भारतीय नागरिकों को मतदान का अधिकार है, लेकिन अवैध घुसपैठियों को इस अधिकार का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।’’ फडणवीस ने कहा कि भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ’ मार्च एक बड़े संघर्ष की सिर्फ शुरुआत है। छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत का हवाला देते हुए भाजपा नेता ने कहा कि महाराष्ट्र में राष्ट्रीय आदर्शों के लिए बलिदान की समृद्ध परंपरा रही है।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी और समर्थक अराजकता फैलाने की कोशिश करने वाली ताकतों के खिलाफ लंबे संघर्ष के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण तक हम नहीं रुकेंगे।’’

प्रमुख खबरें

भारत में Cruise Tourism की अपार संभावनाएं, 20 करोड़ लोग यात्रा खर्च उठाने में सक्षम

Diwali पर फेवरेट ड्रेस पहनने के लिए Diet में करें ये बदलाव, कम होगा Belly Fat

Yogi Adityanath का तंज: Chauri Chaura के 172 क्रांतिकारियों की पैरवी के लिए आगे नहीं आए थे Nehru

2027 चुनाव से पहले Punjab में AAP को झटका, एक साथ दो विधायकों ने छोड़ी पार्टी