राज्यपाल को विमान की अनुमति नहीं दिए जाने पर उद्धव सरकार पर बरसे फडणवीस, बोले- नीचा दिखाने का किया गया प्रयास

By अनुराग गुप्ता | Feb 11, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को उत्तराखंड जाने के लिए उद्धव सरकार ने सरकारी विमान के इस्तेमाल की अनुमति नहीं दी। इतना ही नहीं जब राज्यपाल कोश्यारी विमान में बैठ गए उसके बाद उन्हें बताया गया कि विमान को अनुमति नहीं मिली है। इस मामले में अब पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान सामने आया है और उन्होंने इसे महाराष्ट्र के लिए काला दिन बताया है। 

इसे भी पढ़ें: ट्वीट की जांच संबंध मामले में बोले देवेंद्र फडणवीस, क्या MVA सरकार खो चुकी है सारा विवेक ? 

उन्होंने कहा कि विमान के रिक्वेस्ट वाली फाइल मुख्यमंत्री तक गई थी। जानबूझकर अनुमति नहीं दी गई है और जब राज्यपाल विमान में बैठ गए तब उन्हें विमान से उतारा गया है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल को नीचा दिखाने का प्रयास किया गया। इतनी इगो वाली सरकार हमने कभी नहीं देखी है। केवल इगो के कारण यह काम चल रहा है। मैं सरकार को बताना चाहता हूं कि यह कोई प्राइवेट प्रॉपर्टी नहीं है। लेकिन इसे प्राइवेट प्रॉपर्टी की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं और यह महाराष्ट्र के इतिहास में काला पन्ना है।

प्रमुख खबरें

India के Service Export की बड़ी छलांग, Commerce Ministry के आंकड़ों में हिस्सेदारी 48% के पार

IDBI Bank के Disinvestment की खबर से रॉकेट बना शेयर, निवेशकों की एक दिन में बंपर कमाई

Adam Zampa का स्पेशल 150, Australia ने पहले T20 में Bangladesh को दी करारी शिकस्त

Lucknow में Shubman Gill और Ishan Kishan का शतकीय तूफान, Afghanistan के सामने 403 रनों का पहाड़