Devendra Fadnavis Birthday: ऐसा रहा देवेंद्र फडणवीस का RSS से लेकर महाराष्ट्र के सीएम तक का सफर, आज मना रहे 55वां जन्मदिन

By अनन्या मिश्रा | Jul 22, 2025

आज यानी की 22 जुलाई को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। देवेंद्र महाराष्ट्र के उन नेताओं में हैं, जिनको महाराष्ट्र में भाजपा की सत्ता में वापसी का श्रेय दिया जाता है। देवेंद्र फडणवीस भाजपा के वह नेता हैं, जिन्होंने कम समय में महाराष्ट्र में सीएम के पद पर रहते हुए अन्य कई राजनीतिक उपलब्धियां हासिल की है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर देवेंद्र फडणवीस के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातो के बारे में...

देवेंद्र फडणवीस की शुरूआती शिक्षा तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर चलने वाले स्कूल इंदिरा कॉन्वेंट से हुई थी। आपातकाल के समय फडणवीस के पिता गंगाधर फडणवीस जनसंघ के सदस्य थे, ऐसे में वह सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए और इस कारण उनको जेल भी जाना पड़ा। पिता के जेल जाने पर देवेंद्र ने इंदिरा कॉन्वेंट में पढ़ने से इंकार कर दिया था। 

देवेंद्र उस पीएम के नाम पर बने स्कूल में नहीं जाना चाहते थे, जिसे देवेंद्र ने अपने पिता को जेल जाने के लिए जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद देवेंद्र नागपुर के सरस्वती विद्यालय में पढ़े थे और फिर उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने धरमपेठ जूनियर कॉलेज में दाखिला लिया। उन्होंने कानून में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की और फिर बिजनेस मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन किया।

राजनीतिक करियर

देवेंद्र के राजनीतिक करियर की शुरूआत 90 के दशक के मध्य में हुई थी। वह एक छात्र के रूप में भाजपा से संबद्ध ABVP के सक्रिय सदस्य थे। साल 1992 में 22 साल की उम्र में वह कोर्पोरेटर बन गए और फिर 5 साल बाद यानी की साल 1997 में 27 साल की उम्र में वह नागपुर नगर निगम के सबसे कम उम्र के मेयर बने। वहीं भारत के इतिहास में दूसरे सबसे कम उम्र के मेयर बने थे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री

साल 1999 में फडणवीस महाराष्ट्र विधानसभा में नागपुर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने 31 अक्टूबर 2014 से 12 नवंबर 2019 तक महाराष्ट्र के 18वें सीएम के तौर पर काम किया। वह शरद पवार के बाद राज्य के इतिहास में दूसरे सबसे कम उम्र के सीएम बने थे। साल 2019 से 2022 तक वह महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे। वहीं साल 2013 से 2015 तक भाजपा की महाराष्ट्र राज्य इकाई के भी अध्यक्ष रहे। हालांकि राजनीतिक संकट के कारण नवंबर 2019 को देवेंद्र फडणवीस को इस्तीफा देना पड़ा। वहीं दिसंबर 2024 में देवेंद्र फडणवीस ने तीसरी बार राज्य के सीएम पद की शपथ ली।

प्रमुख खबरें

TCS में Layoffs पर लगी ब्रेक! N. Chandrasekaran बोले- छंटनी नहीं, एआई है सबसे बड़ा अवसर

Celebrity Brand List: Virat Kohli का जलवा, Shah Rukh और Priyanka Chopra टॉप 3 में शामिल

Bangladesh Cricket में बवाल, लिटन दास ने World Cup से बाहर होने पर Board को घेरा

Ben Stokes फिर Nightclub विवाद में फंसे, ECB ने शुरू की जांच, England टीम में मचा हड़कंप।