महाराष्ट्र के गृह विभाग को देवेंद्र फडणवीस का आदेश, NEET प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR होगी वापस

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 29, 2026

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के गृह विभाग से राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुए प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी वापस लेने को कहा है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, पिछले सप्ताह अधिकतर प्रदर्शन मुंबई, पुणे और नागपुर में हुए थे।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: नीट विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा मामले में गिरफ्तार 16 आरोपियों को मिली जमानत

बड़ी संख्या में छात्रों, युवाओं और कार्यकर्ताओं ने मई में हुए नीट पेपर लीक मामले को लेकर राज्य के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन किए थे। प्रदर्शनकारियों ने तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और शिक्षा क्षेत्र में सुधार की मांग की थी। इनमें से अधिकतर प्रदर्शन 23 और 24 जुलाई को हुए थे।

इसे भी पढ़ें: नीट प्रदर्शन मामला: सुप्रीम कोर्ट ने बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाई

सोमवार को कॉजपा ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर हालिया आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए प्रदर्शनकारियों की तत्काल रिहाई और पहले से दर्ज सभी प्राथमिकी वापस लेने की मांग की थी। उसने यह भी मांग की थी कि भविष्य में कोई नया मामला दर्ज नहीं किया जाए। कॉजपा ने चेतावनी दी थी कि यदि सरकार मंगलवार तक लिखित समझौता मुहैया नहीं कराती है, तो वह अपना आंदोलन फिर शुरू करेगा।

इससे पहले, दिन में विपक्षी शिवसेना (उबाठा) नेता आदित्य ठाकरे ने भी नीट पेपर लीक के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोगों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी और नोटिस वापस लेने की मांग की थी।

प्रमुख खबरें

Gurugram के Chintels Paradiso Tower-J को गिराने की मंजूरी अभी बाकी, DTCP करेगा फैसला

AIIMS Jodhpur के शौचालय में पीजी छात्र मृत मिला, पुलिस को खुदकुशी का शक

Odisha Vigilance ने Bargarh में पंचायत अधिकारी के ठिकानों पर की छापेमारी, मिले 35 प्लॉट और दो भवन

MK Stalin ने मद्रास उच्च न्यायालय में आधव अर्जुन के मानहानि केस को नकारा