उद्धव ठाकरे का फैसला पलटने को लेकर बोले फडणवीस, मैंने कहा था- अपना अहंकार छोड़कर मुंबईकरों के लिए आरे में कारशेड बनाने दीजिए

By अभिनय आकाश | Jul 01, 2022

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में नई सरकार का गठन होने के बाद अब फैसलों वाली लड़ाई शुरु हो गई है। नई सरकार ने उद्धव सरकार के एक फैसले को पलट दिया है। शिंदे सरकार ने उद्धव सरकार के आरे कालोनी में मेट्रो शेड बनाने पर रोक वाले फैसले को पलटा है। अब इसको लेकर एक बार फिर बीजेपी और शिवसेना आमने सामने है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके नई नवेली एकनाथ शिंदे सरकार को इस मुद्दे पर घेरा। अब उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि मुंबई मेट्रो लाइन 3 को तब तक शुरू नहीं किया जा सकता जब तक कार शेड तैयार नहीं हो जाता। पिछली सरकार द्वारा कार शेड के लिए प्रस्तावित भूमि विवादित है। हमारी सरकार के दौरान, सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रस्तावित भूमि पर 25% काम पूरा हो चुका है और शेष 75% काम तुरंत किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: देवेंद्र फडणवीस को मित्र राज ठाकरे ने लिखा पत्र, कहा- आपने महाराष्ट्र के सामने साबित की है अपनी काबिलियत

इसके साथ ही फडणवीस ने सवाल उठाते हुए पूर्ववर्ती सरकार से पूछा कि आपने आस पास बिल्डरों को तो इजाजत दे दी गई। लेकिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि जितने झाड़ तोड़े गए वो अपने जीवन में जितना कार्बन सिक्यूटेशन कर सकते हैं उतना ये मेट्रो 80 दिन में करेगी। ऐसे में इसका राजनीतिकण करना मुंबईकरों के साथ अन्याय होगा। 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा