देवेंद्र फडणवीस बोले- मैंने सभी चुनौतियों का साहस के साथ किया सामना, मेरे ऊपर सत्ता हावी नहीं होती

By अंकित सिंह | Dec 25, 2024

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम में कहा कि विधानसभा चुनाव में जनादेश बड़ी आकांक्षाओं और चुनौतियों के साथ मिला है। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में नक्सलवाद अब तक के सबसे निचले स्तर पर है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने सभी चुनौतियों का साहस के साथ सामना किया है, मेरे ऊपर सत्ता हावी नहीं होती। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए फडणवीस ने कहा कि पुरानी पार्टी को बाबासाहेब आंबेडकर का अपमान करने के लिए राष्ट्र से माफी मांगनी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: ‘महाराष्ट्र चुनाव में कोई गड़बड़ी नहीं, वोटिंग प्रतिशत बदलना असंभव, कांग्रेस के हर सवाल का EC ने दिया जवाब

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कांग्रेस को अमित शाह का अधूरा वीडियो (जिसमें उन्होंने आंबेडकर का जिक्र किया था) सोशल मीडिया पर साझा करने और संसद का समय बर्बाद करने तथा अब लोगों का समय बर्बाद करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।’’ उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने कभी आंबेडकर को सम्मान नहीं दिया लेकिन अब वह राजनीति के लिए उनके नाम का इस्तेमाल करना चाहती है।

प्रमुख खबरें

Mecca जाने की इच्छा और इस्लाम को श्रेष्ठ बताने वाले मंत्री पर भड़की BJP, लगाया सनातन के अपमान का आरोप

New York में भारतीय ध्वज के अपमान पर बोले किरेन रीजीजू, कहा- चुकानी पड़ेगी भारी कीमत

Nepal में बाढ़ से मरने वालों की संख्या हुई 734, शवों की पहचान के लिए शुरू हुआ DNA टेस्ट

वाल्मीकि समाज की शिकायत पर Rahul Gandhi के खिलाफ हल्द्वानी में FIR दर्ज