Akola clash पर बोले देवेंद्र फडणवीस, कुछ लोग महाराष्ट्र को अस्थिर करना चाह रहे, राज्य सरकार उन्हें सबक सिखाएगी

By अंकित सिंह | May 15, 2023

महाराष्ट्र के अकोला में एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सांप्रदायिक झड़प के बीच राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पैदा करने के कुछ जानबूझकर प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन ये प्रयास सफल नहीं होंगे और सरकार असामाजिक तत्वों को सबक सिखाएगी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कुछ हद तक, यह (राजनीति से प्रेरित) है और कुछ संगठन इसके पीछे हैं। अपने बयान में वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि दोनों जगहों (अकोला और अहमदनगर) में शांति है। उन्होंने कहा कि ये तनाव राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पैदा करने के लिए जानबूझकर किसी के द्वारा पैदा किए जा रहे हैं लेकिन वे सफल नहीं होंगे क्योंकि हम उन्हें नहीं बख्शेंगे। कुछ हद तक यह (राजनीति से प्रेरित) है और कुछ संगठन इसके पीछे हैं। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार को 'अवैध' कहने पर शिवसेना UBT नेता संजय राउत के खिलाफ FIR, आईपीसी की धारा 505 (1) (बी) लगी

गृह विभाग का कामकाज भी संभाल रहे फडणवीस से जब ऐसी घटनाओं के पीछे की वजह के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह सच है कि कुछ लोग आग में घी डालने की जानबूझकर चेष्टा कर रहे हैं और पर्दे के पीछे से अपना खेल खेल रहे हैं। लेकिन वे इसमें कामयाब नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि हम उन्हें बेनकाब करेंगे और कामयाब नहीं होने देंगे। महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने दावा किया है कि अकोला में दो समुदायों के सदस्यों के बीच झड़प संभवत: ‘‘सुनियोजित साजिश’’ के तहत हुई। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘ऐसी आशंका है कि घटना सुनियोजित थी। कुछ मकान और वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। महाजन ने हिंसा में मारे गए व्यक्ति के परिवार से भी मुलाकात की और संवेदना प्रकट की।

प्रमुख खबरें

Suniel Shetty की नातिन निकली PM Modi की Fan, रोज तस्वीर को भोग में चढ़ाती है लड्डू

Summer Skincare Tips: चेहरे पर Ice Cube लगाना सही या गलत? Experts से जानें फायदे और नुकसान

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब