रायगढ़ में संदिग्ध नाव मिलने पर देवेंद्र फडणवीस बोले- प्राथमिक जांच में टेरर एंगल नहीं, अलर्ट पर एजेंसियां

By अंकित सिंह | Aug 18, 2022

मुंबई से सटे रायगढ़ में एक संदिग्ध नाव मिलने के बाद जांच एजेंसियां अलर्ट पर हैं। इन सब के बीच महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का भी बयान सामने आ गया है। देवेंद्र फडणवीस ने फिलहाल यह साफ किया है कि नाव को लेकर कोई टेरर एंगल नहीं मिला है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि फिलहाल जांच एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नाव एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक की है। समुद्र में नाव का इंजन फट गया था। कोरियाई नाव से लोगों को निकाला गया। यह अब हरिहरेश्वर समुद्र तट पर पहुंच गया है। आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: फोन टैपिंग मामला: आईपीएस अधिकारी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री फडणवीस से की मुलाकात

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में रायगढ़ तट से बृहस्पतिवार को एक संदिग्ध नाव मिली जिसमें तीन एके-47 राइफल और गोलियां रखी हुई थीं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने मुंबई से करीब 190 किलोमीटर दूर श्रीवर्धन क्षेत्र में नाव को देखा और उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को इसकी जानकारी दी। नाव में चालक दल का कोई सदस्य नहीं था। रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अशोक दुधे और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने नाव की तलाशी ली। अधिकारी ने बताया कि नाव में तीन एके-47 राइफल और कुछ गोलियां मिली। पुलिस इस संबंध में आगे जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक इस नाव के चालक दल के सदस्यों को इस साल जून में ओमान तट के पास बचा लिया गया था और नाव समुद्र में तैरते हुए रायगढ़ तट आ गई।

प्रमुख खबरें

Neeb Karori Baba पर बनी फिल्म Hanuman Ansh ने 10 लाख से शुरू होकर कमाए ₹200 Crore

UP की सड़कों पर CM Yogi का एक्शन, Survey कर Permanent Repair के निर्देश जारी

गणेश चतुर्थी पर बप्पा को लगाएं खास भोग, घर पर इस तरह बनाएं Motichoor Modak

Lords टेस्ट में हार के बाद टीम से बाहर हुए मोहम्मद रिज़वान और इमाम से NCCIA ने किए सवाल