‘INDIA’ गठबंधन पर Devendra Fadnavis का बयान,कहा- गठबंधन एजेंडा-विहिन, इसका मकसद केवल PM Modi को हटाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2023

मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन को ‘‘एजेंडा-विहिन’’ करार देते हुए कहा कि इसका एकमात्र उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पद से हटाना है। वहीं, भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने ‘इंडिया’ गठबंधन को ‘‘जानवरों का झुंड’’ करार दिया। मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में 31 अगस्त और एक सितंबर को होने वाली, 28 राजनीतिक दलों वाले विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक में 63 प्रतिनिधि शामिल होंगे।

फडणवीस ने दावा किया कि ‘इंडिया’ गठबंधन के सदस्य अपने राजनीतिक हितों को बचाने के लिए एक साथ आए हैं। भाजपा नेता ने कहा, ‘‘पांच राजनीतिक दल पहले ही प्रधानमंत्री पद में गहरी रुचि दिखा चुके हैं। यदि वे किसी नाम को अंतिम रूप देते हैं, तो भी नाम लोगों को स्वीकार्य होना चाहिए।’’

इस बीच, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, ‘‘इंडिया गठबंधन कुछ और नहीं बल्कि जानवरों का एक झुंड है। वे खुद को बड़ा बदलाव करने में सक्षम बताते हैं लेकिन उनके दावे पहले ही खारिज हो चुके हैं।’’ बावनकुले ने दावा किया कि 28 दलों वाले ‘इंडिया’ गठबंधन की कुछ पार्टियां ऐसी हैं जिनके पास महाराष्ट्र में एक भी कार्यकर्ता नहीं है। भाजपा नेता ने कहा कि उन्होंने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले भी इसी तरह के प्रयास किए थे लेकिन वे असफल रहे थे।

प्रमुख खबरें

Rajdhani Express में वेज बिरयानी में मिली मक्खी: IRCTC ने कैटरिंग फर्म पर लगाया ₹1 लाख का जुर्माना, लाइसेंस रद्द करने का नोटिस

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत