प्रफुल्ल पटेल का नाम फाइनल था, लेकिन...देवेंद्र फडणवीस का NCP पर बयान, बताया क्यों अभी नहीं मिल रहा मंत्री पद

By अभिनय आकाश | Jun 09, 2024

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को सरकार की ओर से एक सीट स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री की पेशकश की गई थी। लेकिन उनके अनुरोध पर उनकी ओर से प्रफुल्ल पटेल का नाम तय हो गया था और वह पहले से मंत्री रह चुके हैं। इसलिए, वह ऐसा नहीं कर पाएंगे। लेकिन, मुझे यकीन है कि भविष्य में जब विस्तार होगा तो उन्हें याद किया जाएगा। उन्होंने कैबिनेट मंत्री पद के लिए अनुरोध किया था।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra : पुलिस अधिकारी पर महिला का यौन उत्पीड़न करने का आरोप

राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के बीच मंत्री पद को लेकर खुलकर खींचतान शुरू हो गई है। सुनील तटकरे इस बात पर अड़े हुए हैं कि नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट में राज्यसभा के बजाय लोकसभा से किसी सांसद को मंत्री पद की शपथ दिलाई जानी चाहिए। जहां महाराष्ट्र एनसीपी प्रमुख सुनील तटकरे लोकसभा सांसद हैं, वहीं पटेल राज्यसभा में पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हैं। सुनील तटकरे हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव जीतने वाले एनसीपी के एकमात्र सांसद हैं। 

प्रमुख खबरें

Donald Trump का दावा: Iran से जंग खत्म होते ही गिरेंगे Oil Prices, Nuclear हथियार पर रोक मुख्य लक्ष्य

Asian Games Archery: Jyothi Surekha बाहर, Chikita और Ganesh क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Rise And Fall 2 में सिवेत तोमर ने शहजाद को पटका, एविक्शन पर भड़के पेंटहाउस के कंटेस्टेंट्स

संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाकर चुनाव नहीं जीते जा सकते: CM प्रमोद सावंत