Supreme Court मार्च पर Devendra Fadnavis का Rahul Gandhi पर हमला, 1975 Emergency का दिया हवाला

By अभिनय आकाश | Oct 12, 2026

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को राहुल गांधी और INDIA गठबंधन पर कड़ा हमला करते हुए विपक्ष के उस कदम पर सवाल उठाए, जिसके तहत वे भारत के मुख्य न्यायाधीश से मिलने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि देश ऐसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगा जो संवैधानिक ढांचे को कमजोर करती हैं। नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने सुप्रीम कोर्ट के रुख का समर्थन किया और जोर देकर कहा कि शिकायतों का समाधान सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन के बजाय कानूनी प्रक्रियाओं के जरिए ही किया जाना चाहिए। इतिहास का हवाला देते हुए, बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा 1975 में लगाए गए आपातकाल का जिक्र किया और कांग्रेस पार्टी पर संवैधानिक मूल्यों को कमजोर करने का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ें: MPSC अध्यक्ष विवेक भीमनवार का पेपर लीक से संबंध नहीं, BJP ने किया बचाव


मार्च पर सवाल उठाते हुए फडणवीस ने कहा कि उस घटना पर गौर करें जब वे सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने और मुख्य न्यायाधीश से मिलने की मांग करने की बात करते हैं। किस संवैधानिक प्रावधान के तहत मुख्य न्यायाधीश से यह उम्मीद की जाती है कि वे बाहर आकर विरोध मार्च करने वालों से बातचीत करें? सुप्रीम कोर्ट का जवाब बिल्कुल सही था: अगर किसी को कोई शिकायत है, तो उसे सही कानूनी तरीकों से कोर्ट के पास जाना चाहिए। फडणवीस ने विपक्षी गठबंधन की भी निंदा की जो लगातार प्रमुख संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाता रहता है। उन्होंने कांग्रेस से कहा कि वे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVMs) को दोष देने के बजाय अपने नेतृत्व पर आत्म-मंथन करें। उन्होंने कहा हम उस तरीके की निंदा करते हैं जिससे कांग्रेस पार्टी और उसका तथाकथित 'INDI अलायंस' भारत की संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर रहे हैं और न्यायपालिका पर शक पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस को आत्म-मंथन करने की ज़रूरत है, क्योंकि देश भर के बड़े राज्यों ने सालों से पार्टी को नकार दिया है... ज़रूरत अपनी हार के लिए EVMs को दोष देने की नहीं, बल्कि अपने ही नेतृत्व में कारण खोजने की है। ऐसा नेतृत्व जिसे बार-बार नकारा गया है।

प्रमुख खबरें

Haridwar Kumbh 2027: सीएम Pushkar Singh Dhami ने जारी किया लोगो, वेबसाइट और आधिकारिक गीत

Tumbbad के 8 साल पूरे, Alia Bhatt ने खास अंदाज में दी बधाई

British High Commission के जलसे में पहुंचे Jitendra Singh, King Charles III का मना जन्मदिन

Western Sanctions के बीच US से Nuclear Talks को तैयार Iran, NPT पर भी घेरा