न्यायिक संस्थाओं को बदनाम करने की साजिश, विपक्ष के Supreme Court मार्च पर बरसे Fadnavis

CJI
ANI
अभिनय आकाश । Oct 12 2026 12:43PM

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष के सुप्रीम कोर्ट मार्च को संविधान-विरोधी करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीजेआई द्वारा मिलने से इनकार करने पर विपक्ष न्यायिक संस्थाओं की छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है। दरअसल, विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और कथित वोट चोरी के विरोध में यह मार्च निकाला था।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को विपक्ष पर आरोप लगाया कि वे न्यायिक संस्थाओं की छवि खराब करने और उनमें जनता का भरोसा कम करने की कोशिश कर रहे हैं। यह आरोप तब लगाया गया जब भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे नेताओं से मिलने से इनकार कर दिया। विपक्ष ने वोट चोरी को रोकने और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने की घोषणा की है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुख्य न्यायाधीश से मिलने का समय मांगा था, लेकिन सूत्रों के अनुसार, इस अनुरोध को इसलिए ठुकरा दिया गया क्योंकि इसी तरह के मामले सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं। नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने की आलोचना की और इसे संविधान-विरोधी बताया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब चीफ जस्टिस ने विपक्ष के नेताओं से मिलने से इनकार कर दिया, तो उन्होंने अपशब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा वे भारत की संस्थाओं, खासकर न्यायिक संस्थाओं को बदनाम करना चाहते हैं और उनमें लोगों का भरोसा कम करने की साजिश रच रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे खुले, CJI ने विपक्षी नेताओं से नहीं मिलने की बताई वजह

फडणवीस ने कहा कि जिन लोगों को कोई शिकायत है, उन्हें कानूनी रास्ता अपनाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा अगर आपको कोई शिकायत है, तो कोर्ट जाएं और वहां अपनी बात रखें। मैं बार-बार यही कह रहा हूं कि उन्हें संविधान में कोई भरोसा नहीं है। वे संविधान-विरोधी हैं और मार्च निकालकर उन्होंने यह साबित भी कर दिया है। उन्होंने कहा कि चीफ़ जस्टिस ने अपने संवैधानिक कर्तव्यों का पालन करते हुए और यह साफ़ करते हुए कि वे मार्च करने वालों से नहीं मिल सकते, कानून के अनुसार काम किया। सुप्रीम कोर्ट के रुख का समर्थन करते हुए फडणवीस ने कहा विपक्ष यह कैसे उम्मीद कर सकता है कि CJI किसी विरोध प्रदर्शन कर रहे (राजनीतिक) प्रतिनिधिमंडल से मिलें? उन्होंने इस आरोप को भी दोहराया कि जब चीफ़ जस्टिस ने विपक्ष के नेताओं से मिलने से इनकार कर दिया, तो उन्होंने उनके ख़िलाफ़ अपशब्दों का इस्तेमाल किया। यह सब "वोट चोरी" के विरोध को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुआ।

All the updates here:

अन्य न्यूज़