क्या उपमुख्यमंत्री का पद संभालेंगे देवेंद्र फडणवीस ? महाराष्ट्र की सियासत में आया नया ट्विस्ट, जेपी नड्डा ने कही यह अहम बात

By अनुराग गुप्ता | Jun 30, 2022

नयी दिल्ली। महाराष्ट्र की सियासत का नया अध्याय लिख रहे एकनाथ शिंदे को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का समर्थन मिला है। ऐसे में देवेंद्र फडणवीस ने ऐलान किया कि वो मंत्रिमंडल से बाहर रहेंगे। इसी बीच एक नया ट्विस्ट सामने आया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस को सरकार में आना चाहिए और उपमुख्यमंत्री पद संभालना चाहिए। 

जेपी नड्डा ने कहा कि यह हमारी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता का चरित्र भी दर्शाता है और यह बताता है कि हम किसी पद की लालसा में और पद के लिए नहीं हैं। हम विचार के लिए हैं और विचार को आगे रखने के साथ-साथ महाराष्ट्र की जनता का विकास हो और जन-जन की आकांक्षाएं पूरी हों। इस बात को ध्यान में रखते हुए देवेंद्र फडणवीस ने इस बात का फैसला किया है लेकिन भाजपा की केंद्रीय टीम ने फैसला किया है कि देवेंद्र फडणवीस को सरकार में आना चाहिए और पदभार संभालना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस से व्यक्तिगत रूप से भी आग्रह किया है और केंद्र ने इस बात को निर्देशित किया है कि देवेंद्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री के तौर पर कार्यभार संभालें और महाराष्ट्र की जनता और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकें। 

इसे भी पढ़ें: 'एकनाथ शिंदे को नहीं है पद की कोई लालसा', फडणवीस की शान में पढ़े कसीदे , बोले- ग्राम पंचायत का भी पद कोई नहीं छोड़ता... 

एकनाथ शिंदे लेंगे शपथ

आपको बता दें कि एकनाथ शिंदे और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया और विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी सौंपी। ऐसे में राज्यपाल एकनाथ शिंदे को शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शपथ ग्रहण कराएंगे। आज एकनाथ शिंदे ही शपथ लेंगे और बाद में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।

प्रमुख खबरें

Sanjay Raut ने Donald Trump को लिखा पत्र, कहा- India में लोकतंत्र पर दुनिया को भी सच जानना चाहिए

Operation Gang Bust 2.0 के तहत दिल्ली पुलिस ने समय रहते नाकाम की बड़ी साजिश, 48 घंटे तक चली धरपकड़ में 482 लोग गिरफ्तार

जंग के बीच मोदी का बड़ा खेल! अचानक दिल्ली क्यों आ रहे ईरान के विदेश मंत्री?

अमेरिका ने ईरान के पोर्ट उड़ाए, बदले में तेहरान ने US वॉरशिप्स को पहुंचाया नुकसान!