शिंदे की ताजपोशी के ऐलान से बागी विधायकों में जश्न का माहौल, गोवा के होटल में जमकर थिरके

Revel MLAs
प्रतिरूप फोटो
ANI Image

एकनाथ शिंदे की ताजपोशी की खबर सामने आते ही बागी विधायकों में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी और उनकी मेहनत रंग लाई। समाचार एजेंसी एएनआई ने बागी विधायकों के जश्न मनाने का वीडियो साझा किया है, जिसमें वो झूमते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मुंबई। महाराष्ट्र में सियासत का नया अध्याय लिखा जा रहा है। इसकी पूरी पटकथा एकनाथ शिंदे ने लिखी और उन्हें इसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का साथ मिला। आपको बता दें कि एकनाथ शिंदे और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया और विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी सौंपी। ऐसे में राज्यपाल एकनाथ शिंदे को शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शपथ ग्रहण कराएंगे।

इसे भी पढ़ें: 'एकनाथ शिंदे को नहीं है पद की कोई लालसा', फडणवीस की शान में पढ़े कसीदे , बोले- ग्राम पंचायत का भी पद कोई नहीं छोड़ता... 

आपको बता दें कि देवेंद्र फडणवीस ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि हिंदुत्व के मुद्दे की वजह से हम साथ आए हैं और हम अपना समर्थन एकनाथ शिंदे को दे रहे हैं। ऐसे में एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। जबकि देवेंद्र फडणवीस सरकार के बाहर रहेंगे। उन्होंने बताया कि वो मंत्रिमंडल का हिस्सा नहीं होंगे। 

इसे भी पढ़ें: Breaking: एकनाथ शिंदे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, मंत्रिमंडल से बाहर रहेंगे देवेंद्र फडणवीस, हिंदुत्व के मुद्दे पर साथ आई भाजपा 

बागी विधायकों में जश्न का माहौल

एकनाथ शिंदे की ताजपोशी की खबर सामने आते ही बागी विधायकों में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी और उनकी मेहनत रंग लाई। समाचार एजेंसी एएनआई ने बागी विधायकों के जश्न मनाने का वीडियो साझा किया है, जिसमें वो झूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही कैप्शन दिया गया है कि महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री की घोषणा (एकनाथ शिंदे) होने पर पणजी के होटल में बागी विधायकों ने जश्न मनाया। आपको बता दें कि यह विधायक गोवा में मौजूद हैं। इसके साथ ही बागी विधायकों ने एकनाथ शिंदे के समर्थन में नारेबाजी भी की।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़