दो बार के पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झाझरिया निर्विरोध पीसीआई अध्यक्ष चुने गये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2024

 पैरालंपिक में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले देवेंद्र झाझरिया शनिवार को निर्विरोध भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) के अध्यक्ष चुने गये। वह एक और मशहूर पैरा एथलीट दीपा मलिक की जगह लेंगे। 2004 एथेंस और 2016 रियो पैरालंपिक में एफ 46 श्रेणी में स्वर्ण पदक जीतने वाले 42 वर्षीय झाझरिया इस शीर्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे। बल्कि सभी नये पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।

गोवा के अंतरराष्ट्रीय कोच और रेफरी जयवंत हम्मनवर को निर्विरोध महासचिव चुना गया। आर चन्द्रशेखर और सत्य प्रकाश सांगवान दो उपाध्यक्ष होंगे जबकि सुनील प्रधान कोषाध्यक्ष पद के लिए अकेले उम्मीदवार थे। ललित ठाकुर और टी दिवाकर दो संयुक्त सचिव हैं। समय पर चुनाव नहीं कराने के बाद पिछले महीने खेल मंत्रालय ने पीसीआई को निलंबित कर दिया था। लेकिन पांच मार्च को पीसीआई द्वारा चुनाव प्रक्रिया शुरू करने के बाद मंत्रालय ने निलंबन रद्द कर दिया।

राजस्थान के झाझरिया ने 2021 में तोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक भी जीता। उन्होंने 2013 में विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण और 2015 में रजत (दोनों एफ 46 में) और साथ ही 2014 में एशियाई पैरा खेलों में रजत पदक जीता। वह पैरा खिलाड़ियों में एकमात्र पद्म भूषण पुरस्कार विजेता (2022) हैं, इसके अलावा वह भारत के लिए दो पैरालंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले पैरा एथलीट हैं। उन्हें 2017 में खेल रत्न से सम्मानित किया गया था जिससे पहले उन्हें अर्जुन पुरस्कार (2004) और पद्म श्री (2012) भी मिला था।

प्रमुख खबरें

Sri Lanka ने दूसरी पारी में की वापसी, Sooriyabandara ने बनाए नाबाद 90 रन

Nepal में भीषण Flood, 105 Indian समेत 400 लोग Missing, चारों ओर तबाही

Nepal Flash Flood: जलप्रलय से कई लोगों की मौत, 105 Kailash Mansarovar Yatri लापता, Bihar में बाढ़ का अलर्ट

EAC PM ने Bank Consolidation की वकालत की, समान आकार के बड़े बैंक बनाने की दी सलाह