'Devon Ke Dev Mahadev' की एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया के घर जल्द गूंजेगी किलकारियां, अभिनेत्री समुद्र किनारे क्यूट बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आई

By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 14, 2025

'देवों के देव महादेव' शो में पार्वती किरदार से मशहूर हुईं एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया और उनके पति विकास पाराशर ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के बीच गुड न्यूज शेयर की है। जल्द ही कपल के घर में गूंजेगी किलकारियां। एक्ट्रेस भी मातृत्व के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह खुशखबरी साझा की। अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करते हुए सोनारिका ने कैप्शन में लिखा, "हमारा अब तक का सबसे बड़ा एडवेंचर।" तस्वीरों में एक्ट्रेस अपना क्यूट बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। फोटोज को देखकर ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस अपनी प्रग्नेंसी की दूसरी तिमाही में हैं। तस्वीरों में सोनारिका वाइट लेस वाली आउटफिट पहने अपने पति के साथ समुद्र किनारे खूबसूरत दृश्य के सामने पोज़ देती नजर आ रही हैं। 

 सोनारिका और विकास अपनी खुशखबरी का इज़हार करते हुए हाथों में हाथ डाले और रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि सोनारिका भदौरिया ने फरवरी 2024 में बिजनेसमैन विकास पाराशर से शादी की थी। यह बच्चा इस कपल का पहला बच्चा होगा। विकास और सोनारिका लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। इस कपल ने अपने करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में एक निजी शादी का फैसला किया था। वहीं शादी के बाद सोनारिका ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ब्रेक लिया और टीवी प्रोजेक्ट्स भी दूर रहीं।

सोनारिका भदौरिया एक्टिंग का करियर

सोनारिका ने साल 2011 में  "तुम देना साथ मेरा" शो से टेलीविजन पर शुरुआत की थी। लेकिन "देवों के देव... महादेव" शो में देवी पार्वती के किरदार ने उन्हें अपार लोकप्रियता दिलाई और उन्हें व्यापक पहचान दिलाई। एक्ट्रेस के चेहरे की मासूमियत और सॉफ्ट हार्ट ने दर्शकों को देवी पार्वती के किरदार में तुरंत अपना दीवाना बना दिया। एक्ट्रेस को जादूगाडु और ईदो रकम आदो रकम जैसी तेलुगु फिल्मों में भी देखा गया था। फिल्मों में काम करने के बाद अभिनेत्री ने पृथ्वी वल्लभ, दास्तान-ए-मोहब्बत सलीम अनारकली और इश्क में मरजावां से टेलीविजन शो पर वापसी की।

प्रमुख खबरें

IND vs NZ ODI Series 2-2 से बराबर रहेगी, Cheteshwar Pujara ने की भविष्यवाणी

बम हमले की धमकी के बाद Amitabh Bachchan ने बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से फैंस का किया अभिवादन

Pro League के लिए Hockey Team India में होंगे बड़े बदलाव, कोच Craig Fulton ने दिए संकेत

Dewas में पुलिस अधिकारी की हत्या पर Congress का प्रहार, BJP ने दिया जवाब