Statue of Belief: दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा 'विश्वास स्वरूपम' का करें दर्शन, दूर-दूर से आते हैं श्रद्धालु

By अनन्या मिश्रा | Aug 01, 2024

सावन भगवान शिव का अतिप्रिय महीना है। इस महीने श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए शिवालय या अन्य मंदिरों में पहुंचते हैं। भारत में एक से एक प्राचीन और विशाल शिव मंदिर है, यहां पर दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा भारत में ही मौजूद है। 'विश्वास स्वरूपम स्टैच्यू' दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा है।

कहां है विश्वास स्वरूपम स्टैच्यू

विश्वास स्वरूपम स्टैच्यू राजस्थान में मौजूद है। राजस्थान में राजसमंद जिले के नाथद्वारा में दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा मौजूद है।

खासियत

राजस्थान में राजसमंद जिले के नाथद्वारा में यह शिव प्रतिमा बनी है। इस प्रतिमा की ऊंचाई 369 फीट है। जिसको विश्वास स्वरूपम नाम दिया गया है। बताया जाता है कि इस शिव प्रतिमा को बनाने में करीब 10 साल का समय लगा था। इसे नाथद्वारा की गणेश टेकरी पर बनाया गया है।

विश्वास स्वरूपम स्टैच्यू दुनिया की टॉप पांच ऊंची प्रतिमाओं की लिस्ट में शामिल है। यहां पर शिव ध्यान और अल्लड़ की मुद्रा में विराजमान हैं। बताया जाता है कि इस प्रतिमा के निर्माण में जिस धातु का इस्तेमाल किया गया है, वह सालों तक खराब नहीं होगी।

बता दें कि विश्वास स्वरूपम इतनी बड़ी प्रतिमा है कि आप करीब 20 किमी दूर से ही इसके दर्शन कर सकते हैं। अक्तूबर 2022 में इस प्रतिमा का अनावरण किया गया था।

आस्था का केंद्र

विश्वास स्वरूपम स्टैच्यू को स्टैच्यू ऑफ बिलीव और विश्वास की मूर्ति भी कहा जाता है। यह शिव भक्तों के लिए बेहद खास है। हर दिन यहां पर हजारों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। 

सावन के महीने में हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पर दर्शन के लिए पहुंचते हैं। खासकर इस जगह पर सावन के सोमवार को सबसे ज्यादा श्रद्धालु आते हैं। स्टैच्यू के साथ-साथ आसपास की जगहों को भी सावन के महीने में लाइट्स से सजाया जाता है।

आसपास इन एक्टिविटी का लुत्फ उठाएं

आप विश्वास स्वरूपम स्टैच्यू के आसपास कई एडवेंचर एक्टिविटी का मजा ले सकते हैं। स्टैच्यू ऑफ बिलीव के पीछे स्थित एडवेंचर पार्क में आप फ्लाइंग जंप, बंजी जम्पिंग, जिप लाइन, फॉर्मूला कार्टिंग और Rope क्लाइंब जैसी शानदार एडवेंचर एक्टिविटी कर सकते हैं।

ऐसे पहुंचे विश्वास स्वरूपम स्टैच्यू

यहां पर पहुंचना बहुत आसान है, आप यहां पर राजस्थान के किसी भी शहर से आराम से पहुंच सकते हैं। विश्वास स्वरूपम स्टैच्यू के सबसे नजदीक मावली जंक्शन रेलवे स्टेशन है। जो कई अन्य बड़े रेलवे स्टेशन से जुड़ा है। बता दें कि जयपुर से विश्वास स्वरूपम स्टैच्यू 357, अजमेर अजमेर से 222 किमी और उदयपुर से करीब 45 किमी की दूरी पर स्थित है।

प्रमुख खबरें

ताइवान सीमा में घुसी Chinese Boat जिन शा पर CGA का एक्शन, Water Cannon से खदेड़ा

Asian Games: Deepak Punia ने 97kg Wrestling में जीता Bronze Medal, 60 साल का सूखा खत्म

Bhadohi Hospital में गर्भवती को भर्ती न करने पर भड़की LJP Ram Vilas, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Russin Oil ज्यादा तेल खरीदने लगा China, India की खरीद पर असर पड़ते देख Modi ने तुरंत निकाला नया रास्ता, Ship to Ship Transfer के जरिये करवा दिया खेल