सबरीमला तीर्थयात्रा के दौरान श्रद्धालु मस्जिदों में न जाएं : भाजपा विधायक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2025

तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक राजा सिंह ने शुक्रवार को केरल में सबरीमला मंदिर जाने वाले अयप्पा भक्तों से अपील की कि वे अपनी तीर्थयात्रा के दौरान किसी भी मस्जिद में न जाएं।

सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भक्तों को अयप्पा दीक्षा के नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए और यदि वे मस्जिद (वावर) जाते हैं तो वे अशुद्ध हो जाएंगे। गोशामहल से विधायक सिंह ने कहा कि यह एक साजिश है कि भक्तों को मस्जिद में जाने के लिए मजबूर किया जाता है।

उन्होंने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ए रेवंत रेड्डी और एन चंद्रबाबू नायडू से केरल सरकार को पत्र लिखकर भक्तों के ठहरने के लिए आश्रयस्थल बनाने के वास्ते 10 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ