Dev Uthani Ekadashi: चार माह की योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु, 20 नवंबर को रखा जाएगा एकादशी व्रत

By अनन्या मिश्रा | Nov 20, 2026

हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। इसको देवोत्थान एकादशी और प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन जगत के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं। इसके साथ ही चातुर्मास की समाप्ति होती है और मांगलिक कार्यों की शुरूआत होती है। इस बार 20 नवंबर 2026 को देवोत्थान एकादशी का व्रत किया जा रहा है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ व्रत रखा जाता है। तो आइए जानते हैं देवोत्थान एकादशी की तिथि, मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व आदि के बारे में...

तिथि और मुहूर्त

वैदिक पंचांग के मुताबिक कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरूआत 20 नवंबर की सुबह 07:15 मिनट से शुरू होगी। वहीं 21 नवंबर की सुबह 06:31 मिनट पर इस तिथि की समाप्ति होगी। ऐसे में उदयातिथि के हिसाब से 20 नवंबर को देवोत्थान एकादशी का व्रत किया जाएगा। वहीं वैष्णव संप्रदाय के लोग 21 नवंबर 2026 को एकादशी का व्रत करेंगे।

पूजा का शुभ मुहूर्त

इस दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व है। पंचांग के मुताबिक 20 नवंबर को सुबह 11:13 मिनट से लेकर 11:56 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। वहीं शाम को प्रदोष काल में भगवान विष्णु की पूजा और देव जागरण की परंपरा की जाएगी।

ऐसे करें पूजा

इस दिन सुबह जल्दी स्नान आदि करने के बाद साफ कपड़े पहनें। फिर भगवान विष्णु के सामने दीपक जलाकर व्रत का संकल्प लें और श्रीहरि को फल, फूल, धूप, दीप और तुलसी दल अर्पित करें। शाम को प्रदोष काल में विधिविधान से भगवान विष्णु की पूजा करें और पूजा स्थल या आंगन में दीप जलाएं। वहीं कुछ लोग भगवान विष्णु को शंख और घंटी बजाकर जगाने के साथ तुलसी जी के पास दीपक रखने की परंपरा है।

धार्मिक महत्व

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक देवोत्थान एकादसी पर श्रीहरि के जागने से चातुर्मास समाप्त हो जाता। इसके बाद मांगलिक कार्य जैसे विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश आदि की शुरूआत हो जाती है। इस मौके पर कई घरों में तुलसी पूजा और तुलसी विवाह का भी आयोजन किया जाता है।

प्रमुख खबरें

Iran War पर Pentagon ने खर्च किए 48.3 अरब डॉलर, US सांसदों ने बेस को हुए नुकसान का ब्योरा मांगा

वेलिंगटन Test में Nicholls का शतक, New Zealand ने दूसरे दिन लंच तक बनाए 317 रन

Jammu Kashmir में बदलाव विकसित भारत के लक्ष्य को देगा मजबूती, Jitendra Singh ने बताया

Kashi Vishwanath Dham सुरक्षा के लिए UP सरकार गृह मंत्रालय को देगी 4.19 एकड़ जमीन