तिहाड़ जेल के डीजी ने कहा, यासीन मलिक की तबीयत एकदम ठीक है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2019

नयी दिल्ली। तिहाड़ जेल के महानिदेशक संदीप गोयल ने रविवार रात कहा कि कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक की तबीयत पूरी तरह से ठीक है और उसकी सेहत के बारे में चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। गोयल का यह बयान तब आया है जब कुछ देर पहले मलिक की पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने एक वीडियो संदेश में जेल में बंद जेकेएलएफ प्रमुख के स्वास्थ्य के संबंध में अपनी चिंताएं व्यक्त की थीं। मलिक आतंकवाद के वित्त पोषण के मामलों के संबंध में जेल में है।

गोयल ने बताया, ‘‘यासीन मलिक एकदम ठीक है। उसकी सेहत के बारे में चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि मलिक के स्वास्थ्य को लेकर चल रही अफवाहें पूरी तरह झूठी हैं। एक वीडियो संदेश में मलिक की पाकिस्तान मूल की पत्नी ने दावा किया था कि उसकी सेहत बिगड़ रही है और उसे फौरन इलाज की जरुरत है।

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड