DGCA ने ताशकंद के लिए इंडिगो की उड़ान सेवाओं को मंजूरी दी, 22 सितंबर से सेवाएं शुरू करेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 17, 2023

नयी दिल्ली। नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने उज्बेकिस्तान के ताशकंद के लिए इंडिगो की उड़ानों को मंजूरी दे दी है। एयरलाइन ने बुधवार को घोषणा की कि वह ताशकंद के लिए 22 सितंबर से सेवाएं शुरू करेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि नियामक ने छह सितंबर से इंडिगो के ताशकंद तक परिचालन को मंजूरी दे दी है। इंडिगो दिल्ली और ताशकंद के बीच सप्ताह में चार बार सीधी सेवाएं संचालित करेगी। यह एयरलाइन का 31वां अंतरराष्ट्रीय गंतव्य होगा।

प्रमुख खबरें

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: Harmanpreet Singh की हैट्रिक से भारत ने मलेशिया को 4-2 से हराया

Mandsaur में 21 लाख रुपये के मादक पदार्थ जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Marc Marquez ने जीती Malaysian GP, MotoGP खिताब से अब सिर्फ एक कदम दूर

Mahadev Betting App: मुख्य आरोपी Saurabh Chandrakar को ओमान से प्रत्यर्पित कर लाई CBI