Uttarakhand के बदरीनाथ में थंबी एविएशन की Helicopter सर्विस पर DGCA ने लगाई रोक, हेली अनियंत्रित होने के बाद लिया फैसला

By रितिका कमठान | May 13, 2025

उत्तराखंड में इन दिनों चार धाम की यात्रा जारी है। बदरीनाथ हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर ने उड़ा भरी थी। इस दौरान हेलीकॉप्टर अनियंत्रित हो गया था। इस घटना के बाद नागर विमानन महानिदेशालय ने थंबी एविएशन की हेलीकॉप्टर सर्विस पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है।

बता दें कि उत्तरकाशी जिले के गंगनानी में हेलीकॉप्टर हादसा हुआ था, जिसके चार दिन के बाद सोमवार 12 मई को बदरीनाथ में हेलीपैड पर थंबी एविएशन की हेली सर्विस उड़ान भरते समय अनियंत्रित हो गया था। हेलीकॉप्टर के पंखे पास में खड़े एक वाहन से टकरा गए थे। इससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बता दें कि इस घटना को डीजीसीए ने भी गंभीरता से लिया है। डीजीसीए ने अब थंबी एविएशन की सभी हेली सर्विस पर रोक लगाई है। ये रोक आगामी जांच पूरी होने तक लागू रहेगी।

थंबी एविएशन के जरिए फाटा हेलीपैड से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा का संचालन किया जा रहा है। सोमवार को थंबी हेलीकॉप्टर यात्रियों को लेकर बदरीनाथ हेलीपैड पहुंचा था। यात्रियों को उतारने के बाद अन्य यात्रियों को बैठाया था। फिर उड़ान भरने के दौरान हेलीकॉप्टर अनियंत्रित हो गया था। थंबी एविशएन से केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए टिकट बुक करने वाले यात्रियों को अब गुप्त काशी, सिरसी के लिए शिफ्ट किया जाएगा। केदारनाथ हेलीकॉप्टर सर्विस के नोडल अधिकारी ने डीजीसीए की ओर थंबी एविएशन की हेली सर्विस पर रोक लगाने की पुष्टि की है। जांच पूरी होने तक हेली सर्विस का संचालन नहीं होगा।

प्रमुख खबरें

Radhashtami पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये 4 सुंदर Alta Mehndi Designs

TMC Symbol Freeze: सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को बताया काला दिन, जानें क्या है नया नाम और चुनाव चिह्न

Gurugram के मॉल में 18 स्पा पर Police Raid, 30 महिलाओं समेत 50 लोग हिरासत में लिए गए

Prabhasakshi NewsRoom: Tejas में देरी पर Rajnath Singh ने दिया अल्टीमेटम! वायुसेना प्रमुख भी पहले जता चुके हैं नाराजगी