DGCA ने अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर 31 मार्च तक लगाई पाबंदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2021

मुंबई। विमानन नियामक डीजीसीए ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ान सेवाएं निलंबित रखने की अवधि 31 मार्च तक के लिये बढ़ा दी। कोविड-19 महामारी के कारण अनुसूचित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन पिछले साल 23 मार्च से निलंबित है। 

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री पुरी बोले, मई 2020 से एटीएफ की कीमतें तीन गुना बढ़ीं 

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एक परिपत्र में कहा, ‘‘सक्षम प्राधिकरण ने 26 जून, 2020 के परिपत्र की वैधता बढ़ा दी है...।’’ इसके तहत भारत से आौर भारत के लिये अनुसूचित अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाएं 31 मार्च, 2021 तक 23.59 मिनट तक निलंबित रहेगी। 

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल को विमान की अनुमति नहीं देने के मामले में नियमों का किया गया पालन: संजय राउत 

हालांकि चुनिंदा मार्गों पर अंतरराष्ट्रीय अनुसूचित उड़ानों को सक्षम प्राधिकरण द्वारा मामला-दर-मामला आधार पर अनुमति दी जा सकती है। परिपत्र के अनुसार पाबंदी मालवाहक उड़ानों और डीजीसीए की मंजूरी वाले उड़ानों पर लागू नहीं होगी।

प्रमुख खबरें

Delhi में बस का सफर होगा Super-Fast, Smart Bus Stop पर मिलेगी रूट से लेकर भीड़ तक की Real-time जानकारी.

FIFA World Cup पर सियासी बवाल, USA में सुरक्षा को लेकर ईरान ने उठाए गंभीर सवाल।

फुटबॉल क्लब Chelsea पर गिरी गाज, Premier League ने लगाया 100 करोड़ का जुर्माना और कड़े प्रतिबंध

Rajasthan Royals क्यों छोड़ा? Sanju Samson ने CSK जॉइन करने पर तोड़ी चुप्पी, बताई असली वजह