तकनीकी खामियों के बावजूद Dreamliner उड़ाने पर DGCA ने Air India से मांगा जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2026

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बार-बार तकनीकी खराबियां सामने आने के बावजूद बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान का संचालन करने को लेकर एयर इंडिया से स्पष्टीकरण मांगा है। सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में डीजीसीए ने इस सप्ताह कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

सूत्रों के अनुसार, डीजीसीए ने यह भी पाया कि विमान के संचालन के दौरान उड़ान की अनुमति देने, सुरक्षा मानकों के पालन और पायलटों के निर्णयों को लेकर गंभीर चिंताएं सामने आई हैं। ये खामियां एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-258 और एआई-357 से जुड़ी बताई गई हैं, जो दिल्ली से तोक्यो मार्ग पर संचालित होती हैं।

नियामक का कहना है कि विमान को पहले से मौजूद तकनीकी समस्याओं और प्रणाली की कमजोरियों की जानकारी होने के बावजूद उड़ाया गया, जो सुरक्षा के लिहाज से चिंता का विषय है। इस मामले मेंएयर इंडिया की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि संबंधित विमान फिलहाल सेवा में है या नहीं।

प्रमुख खबरें

US के बेस को ठोकने के बाद कतर क्यों पहुंचे ईरानी, दुनिया की निगाहें?

The Telegraph के पूर्व संपादक R Rajagopal का पासपोर्ट फंसा, Kerala CM ने Suvendu Adhikari से की अपील

Bangladeshi Infiltrators से पूछताछ में हुआ खुलासा, Tripura बना घुसपैठ का नया रास्ता, Border पर Alert

Spirit के सेट से लीक हुईं Prabhas-Triptii की कॉलेज रोमांस वाली तस्वीरें