मोदी की अध्यक्षता में रायपुर में डीजीपी-आईजीपी सम्मेलन: आंतरिक सुरक्षा के नीति-निर्धारण पर मंथन

By अंकित सिंह | Nov 29, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रायपुर में पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों के 60वें अखिल भारतीय सम्मेलन की अध्यक्षता की। यह तीन दिवसीय सम्मेलन भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर में आयोजित किया गया था। 28 नवंबर से शुरू हुए इस सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री शुक्रवार शाम लगभग 7:40 बजे रायपुर पहुँचे। मोदी के साथ, इस सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, गृह राज्य मंत्री, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस महानिदेशक और केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुख शामिल हुए। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि पिछले 40 वर्षों से देश के लिए नासूर बने तीन ‘हॉटस्पॉट’- नक्सलवाद, पूर्वोत्तर और जम्मू-कश्मीर की समस्या के निराकरण का मोदी सरकार ने स्थायी समाधान दिया है, और जल्द ही ये देश के बाकी हिस्सों जैसे बन जाएंगे। अपने संबोधन में शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डीजीपी-आईजीपी सम्मेलन समस्याओं के समाधान, चुनौतियों और रणनीतियों पर चर्चा से आगे बढ़कर आंतरिक सुरक्षा के नीति-निर्धारण का प्रमुख मंच बन गया है। शाह ने कहा कि देश पिछले 40 वर्षों से नक्सलवाद की समस्या का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘देश के लिए नासूर बने तीन हॉटस्पॉट—नक्सलवाद, पूर्वोत्तर और जम्मू-कश्मीर की समस्या के निराकरण के लिए मोदी सरकार ने स्थायी समाधान दिया है और जल्द ही ये देश के बाकी हिस्सों जैसे बन जाएंगे।’’ 

इसे भी पढ़ें: Home Minister Amit Shah ने Indian Team को Deaf Olympics में 20 पदक जीतने पर बधाई दी

गृह मंत्री ने मोदी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) को सुदृढ़ बनाया गया, तीन नए आपराधिक कानूनों के साथ-साथ ‘नारकोटिक्स’ और भगोड़ों के खिलाफ भी मजबूत कानून बनाए गए हैं। तीनों नए आपराधिक कानूनों के पूरी तरह लागू होने के बाद भारत की पुलिसिंग दुनिया में सबसे आधुनिक हो जाएगी।’’ शाह ने नक्सलवाद के खिलाफ उठाए गए ठोस कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले सात वर्षों में 586 ‘फोर्टिफाइड’ पुलिस स्टेशन बनाकर सुरक्षा ढांचा मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि 2014 में नक्सल-प्रभावित जिलों की संख्या 126 थी, जो घटकर अब सिर्फ 11 रह गई है। 

प्रमुख खबरें

Saudi Arabia की रक्षा में जुटे 8000 पाकिस्तानी सैनिक, Yemen में Houthi पर एयरस्ट्राइक

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Assam में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Amazon ने India समेत तीन देशों में की छंटनी, 1000 से कम कर्मचारियों पर असर

SIR से विपक्ष समर्थकों के नाम हटाने का लगा आरोप, बेंगलुरु में बोले Abhijeet Deepke