पुष्कर सिंह धामी सरकार का बड़ा फैसला, चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड किया भंग

By अनुराग गुप्ता | Nov 30, 2021

देहरादून। उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने मंगलवार को बड़ा फैसला करते हुए चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को भंग कर दिया। मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आप सभी की भावनाओं, तीर्थपुरोहितों, हक-हकूकधारियों के सम्मान एवं चारधाम से जुड़े सभी लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए मनोहर कांत ध्यानी जी की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने देवस्थानम बोर्ड अधिनियम वापस लेने का फैसला किया है। 

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को लेकर लगातार विभिन्न प्रकार के समाजिक संगठनों ने, तीर्थपुरोहितों ने, हक-हकूकधारियों ने और पंडा समाज के लोगों से हमने बात की है और उन सभी के सुझाव मिले हैं। इसके साथ ही मनोहर कांत ध्यानी जी की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। हमने सभी पहलुओं पर विचार करते हुए हम इस अधिनियम को वापस ले रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: त्रिवेंद्र और हरीश की मुलाकात में बढ़ाई चुनावी सरगर्मियां, निकाले जा रहे राजनीतिक मायने

आपको बता दें कि बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के तीर्थ पुरोहितों लंबे समय से देवस्थानम बोर्ड के विरोध में आंदोलन कर रहे थे। जिसको देखते हुए मुख्यमंत्री धामी ने जुलाई में भाजपा नेता मनोहर कांत ध्यानी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति का गठन किया था। इतना ही नहीं आंदोलनकारियों ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपने आंदोलन को तेज करने की भी बात कही थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड भंग करने की घोषणा की।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप