Kanye West India concert confirmed | कान्ये वेस्ट इंडिया कॉन्सर्ट: टिकट कैसे बुक करें?

By रेनू तिवारी | Feb 16, 2026

भारत में कान्ये वेस्ट (Kanye West) के पहले कॉन्सर्ट को लेकर फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। ग्लोबल रैप आइकन 'ये' (Ye) के नाम से मशहूर कान्ये वेस्ट 29 मार्च, 2026 को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (JLN Stadium) में परफॉर्म करने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna की शादी, 26 फरवरी को सात फेरे लेगा यह स्टार कपल!

कान्ये वेस्ट इंडिया कॉन्सर्ट: टिकट कैसे बुक करें?

टिकटों की भारी मांग को देखते हुए, आयोजकों ने बुकिंग की तारीख और प्लेटफॉर्म तय कर दिया है।

बुकिंग का समय और तारीख

टिकटों की बिक्री 18 फरवरी, 2026 को दोपहर 4:00 बजे से शुरू होगी। क्योंकि यह भारत में उनका पहला और एकमात्र शो है, इसलिए टिकट कुछ ही मिनटों में बिक जाने की उम्मीद है।

आधिकारिक टिकटिंग पार्टनर

इस कॉन्सर्ट के टिकट विशेष रूप से District by Zomato ऐप (जो पहले Zomato Live था) पर उपलब्ध होंगे। ध्यान रहे कि किसी भी अन्य थर्ड-पार्टी वेबसाइट या अनाधिकृत व्यक्ति से टिकट न खरीदें, क्योंकि फ्रॉड होने का खतरा रहता है।

इसे भी पढ़ें: परंपरा और करुणा का संगम! Disha Patani और PETA Indiaने केरल के मंदिर को भेंट किया 'रोबोटिक हाथी'

बुकिंग के स्टेप्स:

अपने स्मार्टफोन में Zomato या District ऐप डाउनलोड करें।

अपने फोन नंबर या ईमेल से लॉगिन/साइन-अप करें।

होमपेज पर 'Ye Live in India' या 'Kanye West Concert' के बैनर पर क्लिक करें।

अपनी पसंद की कैटेगरी (जैसे- General Access, Fan Pit, या VIP) चुनें।

भुगतान (Payment) पूरा करें और अपना ई-टिकट सुरक्षित करें।

प्रमुख खबरें

कर्नाटक कांग्रेस में फिर कलह! Ramalinga Reddy के बाद अब Krishna Byre Gowda नाराज, पोर्टफोलियो विवाद लेकर दिल्ली पहुंचे मंत्री

Love Horoscope For 9 June 2026 | आज का प्रेम राशिफल 9 जून 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Video | अपने नए आशियाने का जायजा लेने पहुंचे Deepika Padukone और Ranveer Singh, एक्ट्रेस का बेबी बंप आया नजर

Dollar के मुकाबले Rupee में 20 पैसे की मजबूती, Crude Oil में नरमी से मिली बड़ी राहत