कपिल सिब्बल ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर पर साधा निशाना, कहा- उनके घोषणा से स्पष्ट है कि भाजपा हार रही है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से समान नागरिक संहिता लागू करने को लेकर किए गए चुनावी वादे को लेकर शनिवार को उन पर निशाना साधा और कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हार रही है। सिब्बल ने यह भी कहा कि इस तरह की घोषणा करके धामी को भाजपा एवं खुद को शर्मिंदा नहीं करना चाहिए और उन्हें कानूनी सलाह लेने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड की 70 सीटों पर 14 फरवरी को होगा मतदान, चुनाव प्रचार के आखिरी दिन धामी ने की यह घोषणा

पूर्व कानून मंत्री और वरिष्ठ वकील सिब्बल ने ट्वीट किया, ‘‘पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के सत्ता में आने पर उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने की घोषणा करके कृपया अपनी पार्टी और खुद को शर्मिंदा मत करिये। यह दिखाता है कि आपकी पार्टी उत्तराखंड हार रही है। आपको कुछ कानूनी सलाह लेने की जरूरत है।’’ धामी ने घोषणा की है कि ‘राज्य में फिर से भाजपा की सरकार बनने के बाद एक समिति गठित कर ‘समान नागरिक संहिता’ का मसौदा तैयार किया जाएगा। इससे सभी नागरिकों के लिए समान कानून बनेगा, चाहे वे किसी भी धर्म में विश्वास रखते हों।

प्रमुख खबरें

Surat Murder Case: पूजा के सरफराज ने तो धोखा दे दिया, रातभर खोजकर बीच सड़क दिल के पास मारे चाकू, रास्ते पर तड़पती रही

Bollywood Wrap Up | Dhurandhar The Revenge Movie Review and Release | कैसी है Ranveer Singh की फिल्म

शक्ति जागरण से आत्मविजय तक का दिव्य उत्सव है चैत्र नवरात्रि

शादी के 10 साल बाद Divyanka Tripathi के घर गूंजेगी किलकारी, Emotional Post में Announce की Pregnancy