फाल्गुनी पाठक और नेहा कक्कड़ की कोल्ड वॉर में कूदीं Dhanashree Verma, नए गाने को बताया पुराने से बेहतर

By एकता | Sep 27, 2022

हाल ही में रिलीज हुए गाने 'ओ सजना' को लेकर बॉलीवुड की दो मशहूर सिंगर फाल्गुनी पाठक और नेहा कक्कड़ आमने-सामने हैं। दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों से कोल्ड वॉर देखने को मिल रही है। दरअसल, नेहा ने अपनी आवाज में 1999 के सुपरहिट गाने 'मैंने पायल है छनकाई' का रिमिक्स वर्जन 'ओ सजना' रिलीज किया था, जो गाने की ऑरिजनल सिंगर फाल्गुनी पाठक को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।

इसे भी पढ़ें: Shehnaaz GiII ने अपनी सिंगिंग से बांधा समां, गाया 'तुझ में रब दिखता है' गाना, वीडियो वायरल

फाल्गुनी पाठक और नेहा कक्कड़ की कोल्ड वॉर में अब कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा की एंट्री हो गई है। बता दें, गाने में नेहा और प्रियांक शर्मा के साथ धनश्री ने भी स्क्रीन शेयर की है। धनश्री ने मिड-डे को दिए इंटरव्यू में गाने को लेकर हो रहे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'हम सभी को यह गाना बेहद पसंद है। हमने से बचपन से इस गाने को सुना है और हर साल ही इसे सुनते हैं। जब हमें इस गाने को रिक्रिएट करने के बारे में पता चला तो हम बेहद उत्साहित थे। हमने सोचा था कि जब इस गाने को सभी के सामने पेश किया जाएगा तो लोग इसे पसंद करेंगे। तनिष्क बागची, नेहा और जानी सभी लोगों ने मिलकर इसे और भी बेहतर बनाया है।' धनश्री अपने इंटरव्यू के बाद सुर्खियों में आ गयी हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर