शादी के दूसरे महीने में ही.... Dhanashree Verma ने Yuzvendra Chahal को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, छिड़ी बहस

By एकता | Sep 29, 2025

कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा, जो भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पूर्व पत्नी हैं, ने हाल ही में अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। धनश्री इन दिनों अशनीर ग्रोवर द्वारा होस्ट किए जा रहे रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में एक प्रतियोगी के तौर पर नजर आ रही हैं। उन्होंने शो में दावा किया कि युजवेंद्र ने शादी के पहले साल के भीतर ही उन्हें धोखा दिया था। यह खुलासा सेलिब्रिटी रिश्तों की सच्चाई पर सवाल खड़े कर रहा है और फैंस के बीच बहस का विषय बन गया है।

इसी साल मार्च में आधिकारिक रूप से तलाक लेने वाले धनश्री और युजवेंद्र, शो के एक एपिसोड में चर्चा का केंद्र बन गए। यह खुलासा तब हुआ जब धनश्री ने अपनी साथी प्रतियोगी कुब्रा सैत के साथ नाश्ते की मेज पर बातचीत के दौरान इस बारे में बताया।

इसे भी पढ़ें: Ranbir Kapoor का बड़ा खुलासा! Sanjay Leela Bhansali हैं सिनेमा के गुरु, 18 साल बाद 'लव एंड वॉर' में वापसी!

जब कुब्रा सैत ने धनश्री से पूछा, 'आपको अपने रिश्ते में कब एहसास हुआ कि भाई, यह नहीं चल सकता, यह गलती हो गई है अभी?' इस सवाल के जवाब में धनश्री ने चौंकाने वाला बयान दिया, 'पहले साल। दूसरे महीने में ही उसे पकड़ लिया।' उनके इस खुलासे से कुब्रा सैत भी हैरान रह गईं।

View this post on Instagram

A post shared by dhanashree 🕊️ (@dhanashreefever)

प्रमुख खबरें

गुवाहाटी में भी होगा बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का मैच, स्वदेश में नौ वनडे खेल सकते हैं रोहित कोहली

Surya Parvat Palmistry: हथेली का सूर्य पर्वत तय करता है आपका Career, जानें क्या कहती हैं आपकी रेखाएं

Donald Trump का Iran को Final Warning, देर होने से पहले सुधर जाओ, अंजाम अच्छा नहीं होगा

तकनीकी खराबी के बाद लौटी Air India की London जाने वाली फ्लाइट, Delhi Airport पर सुरक्षित लैंडिंग