मां को देता था नींद की गोली और बेटी के साथ पिता करता था गंदा काम, तीन महीने से हो रहा था शारीरिक शोषण

By निधि अविनाश | Dec 14, 2021

झारखंड के धनबाद में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। झरिया थाने में नाबालिग ने अपने पिता पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। बेटी अपनी मां के साथ थाने पहुंची थी और पुलिस को सारी आपबीती सुनाई। पीड़िता ने दावा किया है कि, पिता हथियार का डर दिखाकर उसके साथ पिछले 3 महीने से बलात्कार कर रहा था। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: प्रेमी से शादी करने के लिए महिला ने बलात्कार की बनाई झूठी कहानी, पुलिस में दर्ज कराई फर्जी शिकायत

मां को देता था नींद की गोली और बेटी के साथ करता था गंदा काम

पीड़िता देर रात अपनी मां के साथ थाने पहुंची थी और पुलिस को बयान में बताया कि, वह अपने माता-पिता के साथ रहती है और उसके पिता एक ऑटो ड्राइवर है। पिछले तीन महीने से वह हर दिन मां को नींद की गोली देकर बेटी के साथ दुष्कर्म करता था, साथ ही इसकी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी देता था। आरोपी पिता का नाम अंसारी है और वह पैर से दिव्यांग है। लड़की की मां ने भी इन आरोपो को सही बताया है और बताया कि घर में आते ही वह बिजली बंद कर देता था और फिर बेटी के साथ दुष्कर्म करता था। बेटी के साथ गंदा काम होते हुए खुद मां ने भी देखा है। मां ने बताया कि, उसकी बेटी आठवीं कक्षा में एक सरकारी स्कूल में पढ़ती है। यह मामला पुलिस के पास जैसे ही पहुंचा वह सीधा लड़की के घर गए और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पिता ने बेटी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को गलत बताया है। मामले की जांच में लड़की का मेडिकल टेस्ट भी किया जा सकता है। 

प्रमुख खबरें

BJP ने धर्मशाला में किया प्रदर्शन, महिलाओं को 72000 रुपये बकाया भत्ता देने की मांग

Congress में बड़ा फेरबदल: AICC के 25 सचिव पदमुक्त, 81 नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

Hockey India चुनाव पर रोक बरकरार, Odisha High Court ने खारिज की अंतरिम याचिका

Kupwara Court ने मादक पदार्थ और UAPA मामलों के तीन आरोपियों की जमानत अर्जी की खारिज