Gujarat के Dhandhuka में Road Rage का खूनी अंत, पुलिस ने 20 आरोपियों को किया गिरफ्तार

By एकता | Apr 19, 2026

गुजरात के अहमदाबाद जिले के धंधुका में एक मामूली मोटरसाइकिल दुर्घटना ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के बाद हुई बहस में रिजवान नाम के आरोपी ने धर्मेश गामरा पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और हिंसक घटनाएं शुरू हो गईं।

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu में गरजे Amit Shah, बोले- Congress-DMK ने महिलाओं संग किया 'महाविश्वासघात'

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रिजवान और समीर को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा, आगजनी और हिंसा में शामिल 15-20 लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: महिला आरक्षण बिल गिरने पर Akhilesh Yadav का पलटवार, BJP की मंशा पर उठाए सवाल

आगजनी में उजड़ी एक मेहनतकश की दुनिया

हिंसा के दौरान भीड़ ने कई संपत्तियों को निशाना बनाया, जिसमें बिहार के रहने वाले मोहम्मद साबिर की दुकान भी जलकर राख हो गई। साबिर ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर अपनी पंक्चर की दुकान खोली थी, जिसमें उन्हें करीब 5 से 5.5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। साबिर ने रोते हुए बताया कि वे डर के मारे छिप गए थे और अपनी आंखों के सामने दुकान को जलते हुए देखने के अलावा कुछ नहीं कर पाए। उन्होंने सवाल उठाया कि वे तो यहाँ सिर्फ मेहनत-मजदूरी करने आए थे, फिर उनकी दुकान को क्यों जलाया गया? अब उनके सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

प्रमुख खबरें

Edible Oil: आयात शुल्क में कटौती से खाद्य तेल-तिलहन के दाम घटे, सरसों रही मजबूत

UNGA में Sergey Lavrov ने Germany की तनाव घटाने की अपील ठुकराई

बिहार के Piyush Jha का नवाचार: अपशिष्ट जल शोधन प्रणाली को UNDP से मिली मान्यता

JSSC CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में Jharkhand CID ने 3 अभ्यर्थियों को पकड़ा, कुल 19 गिरफ्तार