Dhanteras 2025: 18 घंटे से ज़्यादा खरीदारी का महामुहूर्त, बरसेगा धन ही धन!

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 16, 2025

धनतेरस हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है। यह दीपावली से दो दिन पहले मनाया जाता है। धनतेरस का दिन धन, स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस दिन भगवान धनवंतरि, जो आयुर्वेद और स्वास्थ्य के देवता हैं, तथा माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। लोग धनतेरस पर सोना-चांदी, बर्तन या अन्य कीमती वस्तुएं खरीदते हैं, क्योंकि इसे शुभ माना जाता है। यह त्योहार कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। धनतेरस से दीपावली उत्सव की शुरुआत होती है और यह सुख-समृद्धि की कामना का पर्व है। इस दीप जलाना बेहद शुभ माना जाता है। धनतेरस वाले दिन यम का चौमुखा दीपक जलाते हैं। इस बार 18 अक्टूबर 2025 को धनतरेस का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन खरीदारी करना और पूजा करना बेहद शुभ होता है। आइए आपको इस बार कब तर खरीदारी की जा सकती है।

धनतेरस 2025 शुभ मुहूर्त

- धनतेरस पूजा का आरंभ - शाम 7 बजकर 16 मिनट से रात 8 बजकर 20 मिनट तक

- प्रदोष काल- शाम 5 बजकर 48 मिनट से रात 8 बजकर 20 मिनट तक है

खरीदारी का शुभ समय

धनतेरस वाले दिन सोना, चांदी या अन्य धातु की वस्तुएं खरीदने के लिए विशेष मुहूर्त है। इस दिन के शुभ समय में खरीदारी करने से समृद्धि और सुख-शांति की प्राप्ति होती है। इस बार धनतेरस पर खरीदारी करने के लिए 18 घंटे 6 मिनट का शुभ मुहूर्त है। धनतेरस पर शॉपिंग करने के लिए दोपहर में 12 बजकर 18 मिनट से 19 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 24 मिनट तक खरीदारी कर सकते हैं।

धनतेरस पर खरीदारी करने के शुभ चौघड़िया मुहूर्त

- सामान्य मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से 1.32 बजे तक

- लाभ-अनुकूल मुहूर्त- दोपहर 1.32 बजे से 2.57 बजे तक

- अमृत- अनुकूल मुहूर्त- दोपहर 2.57 बजे से शाम 4.23 बजे तक

- लाभ- अनुकूल मुहूर्त- शाम 5.48 बजे से 7.23 बजे तक

- शुभ-अनुकूल मुहूर्त- रात्रि 8.57 बजे से 10.32 बजे तक

- अमृत-अनुकूल मुहूर्त- रात्रि 10.32 से 12.06 बजे तक

- सामान्य शुभ समय- रात्रि 12.06 बजे 1.41 बजे तक

- लाभ- अनुकूल मुहूर्त- 19 अक्टूबर, रविवार, सुबह 4.50 बजे से 6.24 बजे तक

धनतरेस पर करें ये काम

- इस दिन सफाई करें उसे स्वच्छ बनाएं।

- इसके बाद घर के हर एक स्थान पर दीपक जलाएं।

- शाम के समय माता लक्ष्मी पूजा करें।

- इस दिन सोने, चांदी या बर्तन की खरीदारी करें।

प्रमुख खबरें

कार्लोस अल्कारेज को पछाड़ कर यानिक सिनर बने दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी, मोंटे कार्लो मास्टर्स का खिताब जीता

PM Modi का तोहफा: Delhi-Dehradun Expressway से 6 घंटे का सफर अब मात्र 2.5 घंटे में पूरा होगा

PM Modi का DMK पर बड़ा हमला, बोले- Tamil Nadu में केंद्रीय योजनाओं में रोड़ा अटका रही सरकार

बिजली संकट की चिंता खत्म! Minister Kishan Reddy का दावा- देश में 90 दिन का Coal Stock मौजूद