Dhanteras पर निरोगी काया के लिए अपनाएं Vastu Tips, उत्तर-उत्तर-पूर्व दिशा में रखें जल

By अनन्या मिश्रा | Nov 05, 2026

धनतेरस के पर्व में घरों में सोना, चांदी, बर्तन और अन्य वस्तुओं को खरीदा जाता है और धन-समृद्धि में वृद्धि की कामना की जाती है। लेकिन धनतेरस पर्व का मूल संबंध सिर्फ धन अर्जित करना नहीं है, बल्कि सेहतमंद और दीर्घायु जीवन की कामना से भी जुड़ा है। बता दें कि समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद का प्रवर्तक और देवताओं का वैद्य माना जाता है। धनतेरस पर उनकी पूजा बेहतर सेहत, निरोगी काया और दीर्घायु की कामना के साथ की जाती है।

इसे भी पढ़ें: November 2026 Wedding Dates: देवउठनी एकादशी के बाद November 2026 में शादी के लिए मिलेंगे 4 Shubh Muhurat

अगर घर में कोई लंबे समय से बीमार है, तो उसके कमरे की दिशा और वहां पर रखी वस्तुओं पर भी ध्यान देना चाहिए। उत्तर-उत्तर-पूर्व दिशा में सोने से अच्छी सेहत मिलती है। हालांकि लंबे समय से चली आ रही बीमारी मेडिकल परामर्श और इलाज भी जरूरी है।

उत्तर-उत्तर-पूर्व दिशा में जल रखने का महत्व

यह जल तत्व की दिशा होती है और इस दिशा में जल रखना शुभ माना जाता है। वहीं अगर इस दिशा में दवाओं को व्यवस्थित तरीके से रखा जाए, तो सेहत को लाभ मिलता है। इस दिशा में रोजाना साफ पानी से भरा गिलास रखने से और जल पीने से सेहत बेहतर होती है।

जानें किस धातु के गिलास में रखें पानी

इस दिशा में स्टील, पीतल, कांच और चांदी के गिलास में पानी भरकर रखना चाहिए। चांदी को शीतलता और जल तत्व से जुड़ा माना जाता है। वहीं तांबा अग्नि तत्व से संबंधित होता है। इसलिए उत्तर-उत्तर-पूर्व दिशा में तांबे की जगह चांदी, कांच या स्टील के पात्र में जल भरकर रखना चाहिए। धन-संपत्ति का वास्तविक आनंद तभी संभव है, जब आपका शरीर सेहतमंद हो। इसलिए धनतेरस पर पूजा के साथ-साथ स्वच्छता, नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और समय-समय पर सेहत की जांच का भी संकल्प लेना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Agnipath Scheme में बदलाव से कुशल जवानों को बनाए रखने में मदद मिलेगी, बोले कारगिल नायक खुशाल ठाकुर

कैबिनेट का बड़ा फैसला! PM Modi सरकार ने FTSC योजना को 5 साल बढ़ाया, POCSO और रेप मामलों में खुलेंगी 850 अदालतें

Samruddhi Expressway पर कार सवार से हथियार के बल पर लूट, Thane पुलिस ने पकड़े पांच आरोपी

चुनाव में मिली करारी हार, ट्रंप-वेंस के रिश्तों में पड़ी दरार! रिपब्लिकन पार्टी में मच गया हाहाकार!