By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2025
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने शुक्रवार को बारगढ़ जिले में धनु यात्रा शुरू होने पर लोगों को बधाई दी।
राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, मैं देश के लोगों, विशेषकर ओडिशा के लोगों को बारगढ़ की प्रसिद्ध धनु यात्रा के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। यह यात्रा देश-विदेश में अपने विशाल खुले मंच के लिए जानी जाती है। मुझे उम्मीद है कि हमारी पौराणिक कथाओं पर आधारित लोक नाट्य देश के लोगों को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करेंगे। मैं धनु यात्रा महोत्सव की सफलता की कामना करती हूं।