विश्व कप फाइनल के लिये धर्मसेना और इरासमस होंगे मैदानी अंपायर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2019

लंदन। श्रीलंका के कुमार धर्मसेना और दक्षिण अफ्रीका के मारियस इरासमस को रविवार को लार्ड्स पर मेजबान इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले विश्व कप फाइनल के लिये मैदानी अंपायर नियुक्त किया गया। आईसीसी ने बयान में कहा कि आस्ट्रेलिया के रॉड टकर तीसरे अंपायर जबकि पाकिस्तान के अलीम डार चौथे अधिकारी होंगे। श्रीलंका के रंजन मदुगले फाइनल मुकाबले के लिये मैच रैफरी होंगे। 

इसे भी पढ़ें: विश्व कप के सेमीफाइनल में हमारा सबसे शर्मनाक प्रदर्शन था: एरोन फिंच

रॉय गुस्से में थे क्योंकि उनके अनुसार गेंद उनके बल्ले या ग्लव्स से छूकर नहीं गयी थी लेकिन उन्हें इस फैसले को मानना पड़ा क्योंकि इंग्लैंड तब तक अपने रिव्यू गंवा चुका था। रॉय ने अंपायर के साथ कुछ बात भी की। बाद में मैदानी अंपायर के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करने के लिये रॉय पर 30 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया। इस जुर्माने के अलावा आईसीसी ने रॉय के अनुशासनात्मक रिकार्ड में दो डिमैरिट अंक भी जोड़ दिये। 

प्रमुख खबरें

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के

मुख्यमंत्री तो राजभर का बेटा ही होगा... बयान से मचा सियासी बवाल, योगी सरकार ने भी गुस्से में दे दी तगड़ी नसीहत!