Do You Know... Dharmendra ने बुक किया था 100 कमरों वाला नर्सिंग होम, Hema Malini की प्रेग्नेंसी को चाहते थे छिपाना

By एकता | Jul 09, 2023

बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र अपनी आगामी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म में अभिनेता के किरदार की चर्चाओं के बीच उनसे जुड़ा एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में, नीतू कोहली खुलासा करती नजर आ रही है कि धर्मेंद्र ने 1981 में पूरा नर्सिंग होम बुक कर लिया था ताकि वह अपनी पत्नी हेमा मालिनी की प्रेग्नेंसी और ईशा देओल के जन्म को दुनिया से छिपा सके। बता दें, वायरल हो रहा वीडियो जी टीवी के शो 'जीना इसी का नाम है' के एक एपिसोड का है, जिसमें हेमा मालिनी ने अपनी बड़ी बेटी ईशा देओल और दोस्त नीतू कोहली के साथ शिरकत की थी।

इसे भी पढ़ें: Jawan Trailer Update । इस दिन रिलीज होगा रिलीज, Shah Rukh Khan ने शेयर की अनाउंसमेंट वीडियो

सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया धर्मेंद्र का यह कदम

सोशल मीडिया के एक भाग को अभिनेता धर्मेंद्र का ये कदम बिलकुल पसंद नहीं आया। लोग सोशल मीडिया पर अपनी आपत्ति दर्ज करा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अन्य लोगों को होने वाली असुविधा की कल्पना करें, यह बिल्कुल अनावश्यक था।' एक अन्य ने लिखा, 'जब आप व्यक्तिगत रूप से पिता के रूप में नहीं होते हैं, तो आप पैसे का इस्तेमाल प्रभावित करने के लिए करते हैं।'

प्रमुख खबरें

India Japan द्विपक्षीय व्यापार 2030 तक 50 अरब डॉलर पहुंचेगा, ASSOCHAM की रिपोर्ट

Gandak Barrage के सभी 36 फाटक खोले, Bihar में Nepal की बाढ़ के बाद अलर्ट

US Open में Serena Williams की वापसी, Carlos Alcaraz के साथ मिक्स डबल में पेश करेंगी बड़ी चुनौती

Poonch में अनियंत्रित कार खाई में गिरने से 6 लोगों की मौत, 3 घायल हुए